फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   WPL 2025: Meerut's powerful player will play in Mumbai Indians...

WPL 2025 : मुंबई इंडियंस से खेलेगी मेरठ की दमदार खिलाड़ी... बड़े खिलाड़ियों को उलझा देती है स्पिन के जाल में

Sat, 15 Feb 2025 02:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 15 Feb 2025 02:29 PM IST
सार

मेरठ की बेटी पारुणिका को मुंबई इंडियन्स टीम ने चुना है। पारुणिका ने अंडर-19 एशिया कप और वर्ल्ड कप में बेहतरीन खेल दिखाया था। एशिया कप में 9 और वर्ल्ड कप में 10 विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
WPL 2025: Meerut's powerful player will play in Mumbai Indians...
पारुणिका सिसौदिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की बेटी पारुणिका सिसोदिया को मुंबई इंडियन्स टीम में 2025 महिला प्रीमियर लीग के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि के बाद पारुणिका के परिवार, कोच और मेरठवासियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


पारुणिका को यह मौका उनके शानदार प्रदर्शन के बाद मिला है। उन्होंने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप और वर्ल्ड कप में बेहतरीन खेल दिखाया था। एशिया कप में 9 विकेट लेने के बाद, वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इन शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मुंबई इंडियन्स की टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन

पारुणिका की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी को कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने सराहा है। अब उन्हें मुंबई इंडियन्स के साथ 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर शामिल किया गया है। इससे पहले पारुणिका  2023 WPL में गुजरात जायंट्स के साथ भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पारुणिका, उनके माता-पिता, परिवार और कोच के लिए गर्व और सम्मान का पल है। मेरठ की इस युवा क्रिकेटर को मिली सफलता न केवल उनकी मेहनत का फल है, बल्कि यह पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed