फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Wow UP Board: 8 teachers's duties on singal candidate

वाह यूपी बोर्ड: एक परीक्षार्थी पर 8 शिक्षकों की डयूटी

Sat, 16 Mar 2013 12:17 PM IST
Updated Sat, 16 Mar 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
Wow UP Board: 8 teachers's duties on singal candidate
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान एक अजब नजारा देखने को मिला। साहिबाबाद में एक इंटर कालेज में 12वीं में एक छात्र की परीक्षा के लिए आठ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा सेंटर पर सचल दस्ता और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


दरअसल, कैलाशवती इंटर कालेज में 12वीं की शिक्षा शास्त्र की परीक्षा थी। तय समय पर जब एक ही छात्र सेंटर पर एग्जाम देने पहुंचा तो पुलिस बल और सचल दस्ते को काफी अचरज हुआ। थोड़ी देर में पता चला कि सेंटर पर सिर्फ एक ही बच्चे की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन


छात्र की निगरानी के लिए करीब आठ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा सचल दस्ता और पुलिस बल भी पूरे समय ड्यूटी पर मुस्तैद रहा। सहायक परीक्षा इंचार्ज सीताराम ने बताया कि नियमानुसार जितने टीचर्स की ड्यूटी थी, सभी मौजूद थे। एक ही बच्चा पंजीकृत था। इसके बावजूद स्कूल के आठ टीचर्स का स्टाफ, सचल दस्ता और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed