फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman raped by six men in meerut

गैंगरेप के आरोपियों को बचाने थाने पहुंचे 'नेता जी'

Fri, 10 May 2013 12:41 PM IST
मोदीपुरम/ब्यूरो
मोदीपुरम/ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
woman raped by six men in meerut

ट्रैक्टर सवार छह लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से गैंगरेप किया। बदहवास महिला सड़क की तरफ भागी तो वह पुलिस की गश्त टीम से टकरा गई।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली समेत छह लोगों को पकड़ लिया। लेकिन 50 हजार रुपये देकर मामले को रफादफा करने के लिए एक बसपा नेता थाने पहुंच गया। पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। मामला मेरठ जिले का है।
विज्ञापन


एक महिला पति से नाराज होकर बुधवार देर रात खतौली से सरधना जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने उसे कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। तभी रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली सवार छह लोग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरधना तक लिफ्ट देने के बहाने महिला को बैठा लिया और दौराला बफावत मार्ग पर ले जाकर खेत में उससे गैंगरेप किया। बदहवास महिला उनके चंगुल से निकलकर दौराला-सरधना मार्ग पर पहुंची, जहां उसे पुलिस की गश्त जीप मिली।

महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को ट्रैक्टर-ट्राली सहित पकड़ लिया और थाने ले आई। आरोपी दौराला के निवासी बताए गए हैं।

सूचना पर गांव के कई लोग थाने पहुंच गए, इसी बीच पैरवी में बसपा का एक नेता भी थाने पहुंच गया। बसपा नेता के दबाव में एसओ ने महिला को इज्जत का हवाला देकर समझा बुझाकर आरोपियों से पचास हजार रुपये दिलाया। फिर जीप से महिला को सरधना छोड़वा दिया।

रसूखदार हैं आरोपी
छह आरोपी रसूखदार हैं। अपने रसूख के चलते ही उन्होंने दौराला पुलिस पर रात में दबाव बनाया और मामले को रफादफा कर दिया। इस मामले में दौराला पुलिस ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है, कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।


एसओ परशुराम ने कहा कि रात में ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ करने की सूचना मिली थी। ट्रैक्ट्रर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। महिला के साथ गैंगरेप का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।

एसपी ग्रामीण कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। महिला के साथ गैंगरेप हुआ है तो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी। घटना सत्य पाई गई तो एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed