{"_id":"2a503bf8-66a7-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"what-secrets-behind-delhi-gang-rape-and-pak-army-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिल्ली गैंगरेप, जवानों के सिर कलम के पीछे है राज' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिल्ली गैंगरेप, जवानों के सिर कलम के पीछे है राज'
मेरठ/ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने दिल्ली गैंगरेप के बाद सीमा पर दो सैनिकों के सिर काट लेने की घटना को एक दूसरे से जोड़ते हुए इसके पीछे कोई राज होने की बात कही। पत्रकारों ने जब उनसे इस राज का पर्दाफाश करने को कहा तो वे उन्होंने आगे बोलने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बालिकाओं के सम्मान और उत्थान पर भाषण देते हुए आजम खां ने दिल्ली गैंग रेप पर चर्चा शुरू की। आजम ने कहा कि दिल्ली में छात्रा से गैंगरेप हुआ, पूरा देश आक्रोशित था, चारों तरफ इस पर चर्चा और बहस हो रही थी। केंद्र सरकार से जवाब मांगा जा रहा था। तभी अचानक सीमा पर पड़ोसी मुल्क के सैनिकों ने हमारे दो सैनिकों के सिर उतार लिए। इस घटना के बाद गैंग रेप की चर्चा दब गई और सैनिकों के सिर कलम करने की बात चल पड़ी। क्या किसी ने सोचा कि इसके पीछे क्या राज है? उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक घटना से दूसरी बड़ी घटना होने पर पहली को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
आजम का यह बयान कई सवाल खड़े कर गया। क्या सीमा पर सैनिकों के सिर कलम कर देने वाली घटना झूठी है? क्या दिल्ली गैंगरेप आक्रोश को दबाने के लिए इस घटना को प्रचारित किया गया या प्लांट किया गया? केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
ऐसे ही कई सवाल हॉल में बैठे हर आदमी के जहन में उठ खड़े हुए। भाषण के बाद जब पत्रकारों ने आजम खां से इसका खुलासा करने को कहा तो उन्होंने टालते हुए कहा कि उन्हें इस पचड़े में मत डालो? लेकिन खुद सोचो कि क्या हुआ है?