फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   zila panchayat adhyaksh election doubts of cross voting for BJP and samajwadi party in Varanasi senior leaders strategy making

जिपं अध्यक्ष चुनाव: वाराणसी में भाजपा-सपा को क्रॉस वोटिंग का खतरा, रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता

Fri, 25 Jun 2021 10:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Jun 2021 10:13 AM IST
सार

वाराणसी में क्रॉस वोटिंग की संभावना को समाप्त करने के लिए भाजपा और सपा के दिग्गज नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। दोनों पार्टियों के नेता दो चार क्रॉस वोटिंग कराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
zila panchayat adhyaksh election doubts of cross voting for BJP and samajwadi party in Varanasi senior leaders  strategy making
भाजपा-सपा को क्रॉस वोटिंग का खतरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आने के साथ ही शह और मात का खेल तेज हो गया है। वाराणसी में संख्या बल जुटाने की गणित में जुटी भाजपा और सपा को क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडरा रहा है। क्रॉस वोटिंग की संभावना को समाप्त करने के लिए भाजपा और सपा के दिग्गज नेता रणनीति बनाने में जुट गए हैं। दोनों पार्टियों के नेता दो चार क्रॉस वोटिंग कराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


यही नहीं पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कुछ जिला पंचायत सदस्यों को अनुपस्थित कराने की भी तैयारी चल रही है। इस बीच कई जिला पंचायत सदस्यों का मोबाइल स्विच ऑफ है। उनके करीबियों के अनुसार कई सदस्य बाहर घूमने गए हैं। नामांकन और मतदान के समय वे आ जाएंगे। 
विज्ञापन


रणनीतिकारों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की मतदाता सूची में 40 मतदाता हैं। इसमें यदि कुछ सदस्य अनुपस्थित हो गए। तब भी दूसरी पार्टी के लिए जीत की राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा यदि कुछ सदस्य क्रास वोटिंग कर दिए तो दूसरी पार्टी के लिए फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दलों के नेताओं के दावे

भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि पार्टी की प्रत्याशी पूनम मौर्या का नामांकन 26 जून को होगा। सर्किट हाउस से पार्टी के नेता, मंत्री और विधायक रहेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से होगा। इस समय पार्टी के साथ 26 सदस्य हैं। इस बार अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की प्रत्याशी ही रहेंगी। चुनाव में जीत की रणनीति तैयार कर ली गई है।

सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि पार्टी की प्रत्याशी चंदा यादव के नामांकन के लिए जेपी मेहता पर पार्टी के नेता जुटेंगे। यही से नामांकन के लिए जाएंगे। सपा के 16 सदस्य हैं। इसके अलावा सुभासपा, अपना दल, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। इनकी पार्टी के सदस्य वोट भाजपा के खिलाफ करेंगे तो सपा की जीत सुनिश्चित है। 

रायफल क्लब में कल 11 बजे से होगा नामांकन

जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 26 जून की सुबह 11 से 3 बजे तक कलेक्ट्रेट के रायफल क्लब में नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को नाम वापसी है। तीन जुलाई को मतदान और मतगणना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed