फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth will realize the dream of digital India

Varanasi News: डिजिटल भारत के सपने को साकार करेंगे युवा

Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
Youth will realize the dream of digital India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @ 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन रूप से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय भी जुड़ा रहा। सोमवार को योग साधना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से विकसित भारत की तरफ अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। युवा पीढ़ी पर ही विकसित भारत के सपने साकार करने का दायित्व है। आज इसी विजन पर गति के साथ कार्य करने जरूरत है। नई तकनीकी व्यवस्था से युवाओं को जोड़कर डिजिटल भारत के सपने को साकार करना है। शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार होगा और विकसित भारत के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed