फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth surrounded by bike rider Sub inspector without helmet in Ballia video viral

बलिया: बिना हेलमेट के बाइक सवार दरोगा खुद घिरे, युवाओं से बचकर भागे

Fri, 27 Aug 2021 08:32 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 27 Aug 2021 08:32 PM IST
सार

बांसडीहरोड थाने के एक दरोगा ने वाहन चेकिंग के नाम पर खूब चालान काटा था। इससे युवा उनसे काफी नाराज चल रहे थे। दरोगा बिना हेलमेट और बगैर इंश्योरेंस की बाइक लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो युवाओं ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Youth surrounded by bike rider Sub inspector without helmet in Ballia video viral
बिना हेलमेट के बाइक सवार दरोगा को युवाओं ने घेरा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीहरोड थाने के एक दरोगा ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग के नाम पर खूब चालान काटा था। इससे युवा उनसे काफी नाराज चल रहे थे। बृहस्पतिवार को दरोगा बिना हेलमेट और बगैर इंश्योरेंस की बाइक लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो युवाओं ने उन्हें घेर लिया। मामला बढ़ा तो दरोगा बचकर भागने लगे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

विज्ञापन

 
कुछ दिन पूर्व स्थानीय थाने पर तैनात एक एसआई ने वाहन चेकिंग के नाम पर युवाओं के साथ काफी सख्ती बरती थी। वाहन चेक कर जुर्माना कर दिया था। इससे युवा नाराज थे। बृहस्पतिवार को एसआई अपने किसी काम से जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें बिना हेलमेट देख वहां मौजूद युवाओं को अपना चालान याद आ गया। 
विज्ञापन


युवकों ने एसआई की बाइक के नंबर की डिटेल निकाली तो पता चला कि उसका इंश्योरेंस बीते कई वर्षों पहले समाप्त हो गया है। इसके बाद युवकों ने एसआई को घेर लिया। पूछा कि दरोगा जी बिना हेलमेट और इंश्योरेंस की खुद बाइक चलाते हो और जनता का चालान करते हो। युवाओं के तेवर देख दरोगा ने वहां से भागना मुनासिब समझा। भागते हुए दरोगा की बाइक को एक टेंपो वाले ने टक्कर मार दी। फिर भी किसी तरह वहां से भाग निकले। इसका किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी और यातायात नोडल अधिकारी भूषण वर्मा को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed