{"_id":"5e0dba1c8ebc3e87a82068ad","slug":"youth-quit-job-of-pune-software-company-and-created-startup-in-chandpur-industrial-estate-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुणे की साफ्टवेयर कंपनी की जॉब छोड़ने के बाद शुरू किया स्टार्टअप, अब दे रहे युवाओं को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुणे की साफ्टवेयर कंपनी की जॉब छोड़ने के बाद शुरू किया स्टार्टअप, अब दे रहे युवाओं को रोजगार
Thu, 02 Jan 2020 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Jan 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Startup
- फोटो : अमर उजाला।
रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए चांदपुर इंडस्ट्रीयल इस्टेट के प्रशांत गुप्ता(28) एक नजीर हैं। आईटी पुणे की साफ्टवेयर कंपनी को छोड़ 2016 में उन्होंने खुद का स्टार्टअप विकसित किया। डिजिटल हो रही दुनिया को केंद्र में रखकर उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग को प्लेटफार्म बनाया।
विज्ञापन
मोशन पिक्चर एंड लर्नस नाम से कंपनी बनाई। चार युवाओं के साथ एक रूम में चार लैपटाप और एक कैमरे से शुरू हुआ उनका सफर बढ़ता ही गया। चार साल में कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 22 लाख रुपये पहुंच चुका है। अब कंपनी से 16 युवा जुड़ चुके हैं। इसमें ग्राफिक्स डिजाइनर, वीडियो एडिटर और फोटोग्राफर शामिल हैं।
विज्ञापन
डिजिटली प्रचार प्रसार का है काम
चांदपुर इंडस्ट्रीयल इस्टेट निवासी विजय शंकर गुप्ता के बड़े पुत्र प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हर कोई काफी समय मोबाइल पर बिताता है। इसी से स्टार्टअप का आइडिया आया। कंपनी का शोरूम और स्कूल समेत अन्य संस्थानों के प्रचार प्रसार का टेंडर लेना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नौकरी छोड़ने पर पहले माता-पिता ने नाराजगी जताई, लेकिन अब वह खुश हैं। वह दो वेब सीरीज बना चुके हैं और उत्तर प्रदेश डिजाइनर वीक में भी भूमिका निभाई।