फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth drowned during Ganga bath, died due to going into deep water, chaos among family members

Varanasi: गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, शिवाला घाट पर गहरे पानी में जाने से मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 09 Apr 2023 02:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Apr 2023 02:24 PM IST
सार

रविवार की सुबह प्रकाश कुमार नाम का युवक गंगा स्नान करने पहुंचा। स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में समा गया। इस दौरान युवक के साथ स्नान करने गए साथियों ने शोर मचाया।

विज्ञापन
Youth drowned during Ganga bath, died due to going into deep water, chaos among family members
गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट के सामने गंगा में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। रविवार की सुबह प्रकाश कुमार (23 वर्ष) नाम का युवक गंगा स्नान करने पहुंचा। स्नान के दौरान युवक गहरे पानी में समा गया। इस दौरान युवक के साथ स्नान करने गए साथियों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे गोताखोर युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में समा गया था। सूचना मिलने के बाद भेलूपुर पुलिस जल पुलिस व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को बाहर निकला गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mirzapur accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दिया। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि बंजरिया साहू टोला मोतिहारी बंजरिया पूर्वी घाट का रहने वाला प्रकाश कुमार अपने साथी करण राज और अमन तिवारी के साथ काशी पहुंचा था। काशी भ्रमण करते हुए सभी सुबह शिवाला घाट पर पहुंचे। जहां तीनों स्नान करने लगे स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से प्रकाश कुमार गहरे पानी के भीतर समा गया। मृतक के पिता राजकिशोर प्रसाद की भी पहले मौत हो चुकी है। उसके परिजनों को सूचना दिया गया है। परिजन काशी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed