{"_id":"62c890509caeb61dbb6f4069","slug":"youth-dies-due-to-pickup-s-collision-villagers-jammed-the-highway-varanasi-news-vns663016039","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: वाराणसी में देर रात पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: वाराणसी में देर रात पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
Sat, 09 Jul 2022 09:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-जौनपुर मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामपुर (बिबिरछा) में शुक्रवार की रात पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-जौनपुर हाईवे को शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
फूलपुर थाना अंतर्गत रामपुर हिवरनपुर निवासी संतोष कुमार (40) रात आठ बजे बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। संतोष जैसे ही दरबारी बाबा (बिबिरछा) के सामने पहुंचा था कि कठिराव की तरफ से तेज गति से आए पिकअप ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर संतोष तड़पने लगा।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तुरंत उसे पीएचसी पिंडरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजन वाराणसी-जौनपुर फोरलेन पर शव रखकर जाम करने का प्रयास किया। ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच मौके पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पिकअप के नंबर को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों के अनुसार संतोष को दो लड़के व एक लड़की है।