फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies due to drowning at Dashashwamedh Ghat

दशाश्वमेध घाट पर डूबने से युवक की मौत

Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning at Dashashwamedh Ghat
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह त्रिपुरा भैरवी घाट किनारे शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। युवक अपने दो दोस्तों के साथ शुक्रवार को भदोही से काशी घूमने आया हुआ था।
विज्ञापन

भदोही के कहरा बाजार स्थित चक इनायत की गली निवासी सौरभ जायसवाल (38) अपने दो दोस्तों इबरार व सरफराज के साथ शुक्रवार की सुबह काशी भ्रमण पर आया था। सभी दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा में नहाने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से सौरभ डूब गया। दोस्तों के चीखने और चिल्लाने पर पहुंची जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी थी। देर शाम तक सौरभ का पता नहीं चला था। वहीं, सुबह नौ बजे त्रिपुरा भैरवी घाट पर शव उतराया हुआ मिला तो नाविकों ने पुलिस को सूचना दी। दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने मौके पर पहुुंची और शव की शिनाख्त सौरभ के रूप में की। सूचना पाकर परिजन भी घाट पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार चार भाइयों में सौरभ सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed