{"_id":"608ce3979454690e0e137b38","slug":"youth-arrived-to-get-corona-vaccine-line-at-centers-18-to-44-years-old-enthusiastic-about-vaccine-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : कोरोना टीका लगवाने पहुंचे युवा, केंद्रों पर लगी लाइन, 18 से 44 साल वालो में टीके को लेकर उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : कोरोना टीका लगवाने पहुंचे युवा, केंद्रों पर लगी लाइन, 18 से 44 साल वालो में टीके को लेकर उत्साह
Sat, 01 May 2021 10:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 01 May 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 18 से 44 साल तक के लोगो के टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार से हो गई है। इधर पहले दिन युवाओं में टीकाकरण को लेकर अधिक उत्साह दिख रहा है। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा समेत कई केन्द्रों पर सुबह 9 बजे ही टीका लगवाने युवा पहुंच गए। कोविन ऐप पर पंजीकरण कराने के बाद टीके के लिए लाइन लगी रही। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद टीका लगाने की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
टीका लगवाकर निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर वीएस राय ने बताया कि 18 वर्ष के ऊपर के ऐसे लोग जो पहले से ही आरोग्य सेतु एप / cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर, कराकर आए हैं, उनका टीकाकरण किया जा रहा है। ऐप पर पंजीकरण के समय लोगो को नजदीकी केंद्र का स्लॉट बुक कराकर आईडी के साथ सुविधानुसार नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाना होगा । केंद्र पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है और न ही बिना पूर्व रजिस्ट्रेशन के टीकाकरण किया जाएगा।