फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man was injured in a bullet fired over an old rivalry in Ballia

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: दोनों पक्ष में जमकर चले लाठी डंडे, गोलियां भी चलीं; घायल वाराणसी रेफर

Wed, 25 Oct 2023 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Oct 2023 11:04 PM IST
सार

बलिया में एक पुरानी रंजिश में चली गोली में एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। मामला दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर ब्यासी का बताया जा रहा है। जमीनी विवाद में मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
young man was injured in a bullet fired over an old rivalry in Ballia
Fire Demo - फोटो : pixabay

विस्तार

दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर ब्यासी गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के दौरान चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, शिवपुर दीयर ब्यासी गांव में अर्जुन सिंह और लल्लू के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चलता है। बुधवार की शाम किसी बात को लेकर शाम को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष में लाठी डंडे चलने लगे। 
विज्ञापन


इसी बीच लल्लू सिंह पक्ष से किसी ने फायर कर दिया। गोली से अर्जुन सिंह के भतीजे यथार्थ विक्रम सिंह उर्फ गोली सिंह (35) के सिर में जा लगी,जिसस वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बताते हैं की विजयदशमी के दिन मंगलवार को गोलू ने नई स्कॉर्पियो खरीदी थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता घायल की जान बचाने की है इसके लिए उसे आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed