फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man raped innocent on the pretext of giving chocolate in Mau police arrested accused

यूपी: चाकलेट देने के बहाने युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 08:21 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 06 Dec 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Young man raped innocent on the pretext of giving chocolate in Mau police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के मऊ जनपद में चाकलेट देने के बहाने युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए फरार होने की कोशिशें करने लगा। इसी बीच पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर का है।युवक ने पड़ोसी गांव की मासूम को चाकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


घटना के समय पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ गांव के सिवान में खेल रही थी, जहां आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर एक टयूबेल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मासूम को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मासूम अपनी दो सहेली के साथ गांव के सीवान के पास रविवार की दोपहर करीब दो बजे खेल रही थी। इस बीच ढिलई फिरोजपुर गांव निवासी अबैस पुत्र मन्नान वहां पहुंचा और पीड़िता को चाकलेट का लालच देकर उसे गांव के दूसरे छोर स्थित एक ट्यूबेल के कमरे में ले गया। यहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

उधर जब पीड़िता की सहेली उसे खोजते हुए ट्यूबेल पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकला। दोनों बालिकाओं ने किसी तरह से पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने रामपुर थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सीओ राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed