फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man killed by his girlfriend trangled him with old lover in varanasi

Varanasi: युवक को प्यार के बदले में मिली मौत, प्रेमिका ने ही पुराने प्रेमी संग रेता गला, खुलासे से सभी हैरान

Wed, 06 Sep 2023 07:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 07:53 PM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के कोटवां स्थित झाड़ियों में बुधवार सुबह मिले युवक के शव मामले का शाम में सनसनीखेज खुलासा हुआ। 15 दिन पहले बनी उसकी प्रेमिका ने ही अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर युवक का गला रेता था। 

विज्ञापन
young man killed by his girlfriend trangled him with old lover in varanasi
सारनाथ के कोटवा गांव में बुधवार सुबह मिला था युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के कोटवां स्थित झाड़ियों में बुधवार सुबह मिले युवक के शव मामले का शाम में सनसनीखेज खुलासा हुआ। 15 दिन पहले बनी उसकी प्रेमिका ने ही अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर युवक का गला रेता था। शव को सारनाथ जाकर झाड़ियों में फेंक दिया था। आदमपुर पुलिस ने युवती और उसके पुराने प्रेमी को हिरासत में लिया है। मंगलवार को ही युवक की गुमशुदगी आदमपुर थाने में दर्ज हुई थी। हत्याकांड का 15 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड का कारण जानकर लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन


कोनिया निवासी गणेश साहनी का पुत्र संजय साहनी ई-रिक्शा चलाता था। संजय मंगलवार को घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद देर शाम भाई संतोष ने आदमपुर थाने में संजय की गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मालूम चला कि संजय अपने घर के पास ही रहने वाली एक युवती के संपर्क में था।

विज्ञापन

गालीगलौज से नाराज थी प्रेमिका

पुलिस ने जब युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला सामने आया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी है और शव सारनाथ थाना क्षेत्र के कोटवा गांव स्थित झाड़ियों में फेंका गया है। युवती की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पुराने प्रेमी कोनिया निवासी पिंटू को भी हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लापता स्नातक की छात्रा का तमसा नदी में मिला शव, कोचिंग गई थी लेकिन घर नहीं लौटी

युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 15 दिन से संजय से बातचीत हो रही थी। बीच में दोनों में विवाद हुआ। इस पर संजय ने गालीगलौज की। इस बात से नाराज युवती ने अपने पुराने प्रेमी पिंटू के साथ मिल कर संजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्लान के मुतााबिक दोनों मंगलवार को संजय को साथ में लेकर ई-रिक्शा से पहले पड़ाव गए।

शराब खरीदी और पार्टी की। फिर दिन भर इधर-उधर घूमते रहे। रात में पिंटू ने दोबारा शराब खरीदी और तीनों राजघाट से होते हुए कोटवा गांव की ओर गए। इस दौरान संजय नशे में धुत्त था। अंधेरा देखकर ब्लेड से संजय का गला रेत दिया। शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed