{"_id":"66e19881e0636f4a6a0e837a","slug":"young-man-jumped-into-ganga-in-varasi-people-saved-girl-took-horrifying-step-after-roaming-together-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में कूदा युवक, युवती को लोगों ने बचाया; साथ में घूमने के बाद उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में कूदा युवक, युवती को लोगों ने बचाया; साथ में घूमने के बाद उठाया खौफनाक कदम
Wed, 11 Sep 2024 06:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 06:48 PM IST
सार
Varanasi News: घटना की सूचना पाकर मौके पर आदमपुर पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश नदी में की जा रही थी। वहीं, युवती के परिजनों को चौकी पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
नदी में युवक की तलाश कर रही पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पुल से बुधवार को एक युवक गंगा में कूद गया। घटना के वक्त उसके उसके साथ एक लड़की भी थी। जब तक युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ती तब तक राहगीरों ने उसे बचा लिया। लोगों ने मामले की सूचना 112 पर दी। इस दौरान युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आदमपुर पुलिस इस मामले में शाम 6:30 बजे तक कुछ भी नहीं बता पा रही थी। शाम चार बजे के करीब एक युवक और युवती नमो घाट पहुंचे। कुछ देर साथ में घूमने के बाद दोनों राजघाट पुल पर पहुंचे। इस दौरान युवक ने पुल की रेलिंग से पानी में छलांग लगा दी। उसके पीछे से कूदने जा रही युवती को लोगों ने बचा लिया। एनडीआरएफ के जवान गंगा नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बनी रही अनभिज्ञ
राजघाट पुल से युवक के कूदने और एक युवती को बचाए जाने के संबंध में आदमपुर पुलिस शाम 6:30 तक अनभिज्ञ बनी हुई थी। पुलिस का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जबकि सूचना मिलने के बाद लोहता निवासी युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। घर वाले युवती को अपने साथ लेकर आदमपुर पुलिस चौकी पहुंचे और घटना के बाबत सूचना दी।
विज्ञापन