फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man committed suicide by hanging himself in varanasi in family dispute

वाराणसी: हॉट प्लाजा के निर्माण कार्य में लगा युवक फंदे से लटका, पारिवारिक कलह में खुदकुशी की आशंका

Wed, 27 Sep 2023 06:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Sep 2023 06:41 PM IST
सार

वाराणसी के पिंडरा स्थित विद्युत उपकेंद्र के परिसर में बन रहे हॉट प्लाजा के निर्माण कार्य में लगे एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। चर्चा रही किबेटे के कैंसर के इलाज में बहुत पैसा खर्च होने और कर्ज के चलते वह परेशान रहता था।

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself in varanasi in family dispute
मजदूर ने फांसी लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के पिंडरा स्थित विद्युत उपकेंद्र के परिसर में बन रहे हॉट प्लाजा के निर्माण कार्य में लगे एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक कलह और कर्ज बताया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


झांसी जिले के मऊ थाना के धारपुरा का रहने वाला गया प्रसाद (38) पिंडरा स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में बन रहे हॉट प्लाजा में काम करता था। गया अपनी पत्नी हीरा और अपने मामा-मामी के साथ काम करता था। उसकी पत्नी की यह दूसरी शादी है। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शौच के लिए निकली महिलाओं ने आम के पेड़ की डाल के सहारे गया को फंदे से लटके हुए देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर गया के परिजन और ग्रामीण मौके पर आए। चर्चा रही कि गया का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके साथ ही बेटे के कैंसर के इलाज में बहुत पैसा खर्च होने और कर्ज के चलते वह परेशान रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में नहाने गया किशोर डूबा

पिंडरा क्षेत्र के करखियांव स्थित निर्माणाधीन अमूल प्लांट के समीप स्थित एक तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करखियाव निवासी हरिश्चंद्र मौर्य का 14 वर्षीय पुत्र उमेश उर्फ करिया अपने गांव के ही दो दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से उमेश डूब गया। ग्रामीणों और अमूल फैक्ट्री के मजदूरों उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। उमेश दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।  वह अपने ननिहाल दासेपुर (भगतुपुर ) में रहता था। दो दिन पहले ही अपने घर आया था। 

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक गंगा में कूदा

पीडीडीयू नगर कोतवाली के बखरा गांव निवासी छेदी साहनी (27) ने बुधवार शाम मालवीय पुल (राजघाट) से गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक, पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर छेदा ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। अस्पताल से परिजन उसे अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed