फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man commits suicide in family dispute at varanasi he wrote on facebook post my friends my brothers forgive me

वाराणसीः पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप पर लिखा- मेरे दोस्त, मेरे भाई लोग मुझे माफ करना

Fri, 02 Jul 2021 06:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jul 2021 06:10 PM IST
सार

आत्महत्या करने से पहले युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- मेरे दोस्त, मेरे भाई लोग मुझे माफ करना, मैं आप लोगों को छोड़कर जा रहा हूं, इस दुनिया को मेरी कोई जरूरत नहीं, जाने अनजाने यदि मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ करना।

विज्ञापन
young man commits suicide in family dispute at varanasi he wrote on facebook post my friends my brothers forgive me
मृतक रितेश पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मीरघाट के पास गंगा में उतराया मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी रितेश पांडेय (29) पुत्र रवि शंकर पांडेय बृहस्पतिवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर से निकल गया। वह देर रात तक घर नहीं लौटा।

विज्ञापन


परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। घबराए परिजनों ने शुक्रवार सुबह चोलापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोपहर में युवक का शव मीरघाट के पास गंगा में उतराया मिला। मृतक की जेब से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान साईं गांव निवासी रितेश पांडेय (29) के तौर पर हुई।
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले युवक ने बृहस्पतिवार की रात व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। उसने लिखा- मेरे दोस्त, मेरे भाई लोग मुझे माफ करना, मैं आप लोगों को छोड़कर जा रहा हूं, इस दुनिया को मेरी कोई जरूरत नहीं, जाने अनजाने यदि मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ करना। इस पोस्ट को देखते ही युवक के दोस्तों और परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



युवक की शादी इसी वर्ष सात मई को हुई थी। पड़ोसियों के अनुसार, रितेश काफी संस्कारी और मिलनसार स्वभाव का था। वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। उसके इस खौफनाक कदम से पूरा गांव स्तब्ध है। दशाश्वमेध पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर युवक का शव मीरघाट के पास गंगा में उतराया मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  इधर, मृतक के घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed