फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   You will be able to travel from Kashi to Prayag and Vindhya Dham by waterway

जलमार्ग से कर सकेंगे काशी से प्रयाग और विंध्य धाम तक का सफर

Sun, 10 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
You will be able to travel from Kashi to Prayag and Vindhya Dham by waterway
अगर आपको जलमार्ग से काशी से प्रयाग और विंध्य धाम के साथ ही चुनार किले की सैर करनी है तो सिर्फ दो दिन लगेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी योजना बनाई गई है। इसमें यात्रा करने वालों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी। पहले चरण में रो-पैक्स से मिर्जापुर तक ट्रायल के तौर पर 200 लोगों को टूर पर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान लोग मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा, मां काली के दर्शन करेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से जिस तरह की योजना बनाई गई है, उसमें विंध्य धाम पर दर्शन, विंध्य पर्वत की शृंखला की सैर भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के बीच सहमति बन गई है। अगले महीने एक बैठक भी प्रस्तावित हैं, जिसमें इस टूर पैकेज का पूरा शेडयूल तैयार कराया जाएगा। संचालन की जिम्मेदारी अलकनंदा को दी गई है। मिर्जापुर में इसके लिए दो घाट भी बनाए जा रहे हैं। दो दिन का टूर होगा। बताया कि इसके पहले वाराणसी से चुनार टूर का ट्रायल किया जा चुका है। अब जबकि कोरोना का संक्रमण कम हो गया है तो माना जा रहा है कि आध्यात्मिक यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यात्री भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed