फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Yogi government's big action on Mukhtar Ansari property worth about seven crores attached

Ghazipur: मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पत्नी आफ्शां अंसारी की करीब 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 13 Aug 2022 02:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 13 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने उसकी पत्नी आफ्शां अंसारी के नाम दर्ज दो जमीनों को कुर्क कर दिया है। इसे अवैध कमाई और बेनामी संपत्ति मानते हुए कुर्क किया गया है। 

विज्ञापन
Yogi government's big action on Mukhtar Ansari property worth about seven crores attached
मुख्तार अंसारी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार की ओर से अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की करीब 6.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर और फतेहउल्लाहपुर में स्थित दो जमीनों पर हुई।
विज्ञापन

 

एसपी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी ने बताया की पिछले 30-40 दिनों में अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को थाना  मुहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने विवेचक प्रेषित किया।

विज्ञापन


जिसके आख्या पर तीन अगस्त को अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी दर्जी टोला यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हुई। जो जनपद में एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने स्वयं के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्य में बेनाम अचल संपत्ति अर्जित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Yogi government's big action on Mukhtar Ansari property worth about seven crores attached
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कुर्क की गई संपत्ति मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी के नाम से शहर के मोहल्ला रजदपुर और फत्तेउल्लहपुर में है। रजदेपुर देहाती में  0.394 हेक्टेयर और फत्तेउल्लाहपुर में 1.507 हेक्टेयर भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed