फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Year Ender 2023: 55 days passed, no arrest or clue in the gang rape case of IIT BHU student

Year Ender 2023: 55 दिन बीते, आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में न गिरफ्तारी, न सुराग

Tue, 26 Dec 2023 09:18 AM IST
किरन रौतेला पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 26 Dec 2023 09:18 AM IST
सार

वर्ष 2023 अब बीतने वाला है। शहर की इस साल की आपराधिक घटनाओं पर नजर डालें तो एक नवंबर की देर रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के तीन आरोपियों को पुलिस अब तक चिह्नित तक नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Year Ender 2023: 55 days passed, no arrest or clue in the gang rape case of IIT BHU student
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से 55 दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर उन्हें चिह्नित भी नहीं कर सकी। यह इतना बताने के लिए काफी है कि साल 2023 में कमिश्नरेट की पुलिस के कामकाज का ढर्रा क्या रहा होगा...?

विज्ञापन

वर्ष 2023 अब बीतने वाला है। शहर की इस साल की आपराधिक घटनाओं पर नजर डालें तो एक नवंबर की देर रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के तीन आरोपियों को पुलिस अब तक चिह्नित तक नहीं कर सकी। इसी तरह नौ नवंबर की रात बदमाशों ने रोहनिया थाना के अमरा खैरा क्षेत्र की वैष्णो विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग रवींद्रनाथ सिंह और उनकी पत्नी गायत्री सिंह को बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस 46 दिन बाद भी बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। ऐसा ही एक अन्य प्रकरण चौबेपुर थाना क्षेत्र का भी है। नौ नवंबर की रात चिरईगांव निवासी सिकंदर उर्फ पगालू की हत्या कर उसका अधजला शव बदमाशों ने उसके घर के समीप फेंक दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले भी गिरफ्त में नहीं आ सके।

विज्ञापन

 

Year Ender 2023: 55 days passed, no arrest or clue in the gang rape case of IIT BHU student
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

मासूमों और किशोरों के लिए भयावह रहा वर्ष 2023

19 अक्तूबर 2023 को तीन बीघा जमीन के लालच में ढाई साल के कृष्ण कुमार का अपहरण कर उसके चाचा ने उसकी हत्या कर दी।

1 सितंबर 2023 को सिगरा क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव को बॉक्स में भरकर भदोही ले जाकर आग लगा दी गई।

16 अगस्त 2023 को बरही नेवादा गांव निवासी 15 वर्षीय मुकेश कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

14 अगस्त 2023 की रात काशी रेलवे स्टेशन से पांच वर्ष की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई।

6 जुलाई 2023 को चार बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में एनजीओ संचालक भोगाबीर निवासी सुनील शुक्ला के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

23 जून 2023 को जंसा क्षेत्र स्थित ननिहाल आई 10 वर्षीय बालिका के साथ मुंहबोले मामा ने दुष्कर्म किया।

19 मई 2023 को गंगा आरती देखकर घर जा रही किशोरी के साथ बाबतपुर में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

29 अप्रैल 2023 को 12 वर्षीय मोहम्मद अनस का फिरौती के लिए अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई।

1 मार्च 2023 को फुलवरिया क्षेत्र में 11 वर्ष की बालिका को समोसा खिलाने के बहाने पड़ोसी युवक, चचेरे भाई और एक किशोर ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

28 जनवरी 2023 को दोषीपुरा क्षेत्र के साढ़े चार वर्ष के अबू इस्माइल का अपहरण कर हत्या कर दी गई।

12 पुलिसकर्मियों ने खाकी की साख पर लगाया बट्टा

कमिश्नरेट के 12 पुलिसकर्मियों ने साल 2023 में खाकी की साख पर बट्टा लगाया। सभी सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिए गए। पांच अगस्त को अलग-अलग आरोप सिद्ध होने पर सिपाही अमित कुमार, मनोज कुमार तिवारी, संजय कुमार शुक्ला, हरिबंश भारती और अर्दली अमृतलाल को बर्खास्त किया गया। 10 जून 2023 को डकैती के आरोपियों से मिलीभगत के आरोप में भेलूपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष रमाकांत दूबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार व उत्कर्ष चतुर्वेदी और सिपाही महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद को बर्खास्त किया गया। इसके अलावा 11 मई 2023 को जंसा थाने में तैनात दरोगा अभिषेक वर्मा और नौ सितंबर 2023 को मंडुवाडीह थाने की मड़ौली चौकी का प्रभारी अजय कुमार यादव घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

एक जनवरी से 26 दिसंबर 2023 तक अपराध का आंकड़ा

डकैती - 4

लूट - 23

हत्या - 41

हत्या का प्रयास - 27

चोरी - 600 से ज्यादा

दुष्कर्म - 74

छेड़खानी - 129

अपहरण - 187

साइबर क्राइम - 373

 

Year Ender 2023: 55 days passed, no arrest or clue in the gang rape case of IIT BHU student
डीडवाना में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

313 ने गंवाई जान, 329 लोग हुए घायल

वर्ष 2023 में अब तक जिले में सड़क हादसों में 313 लोगों की जान गई। इसके अलावा 329 लोग सड़क हादसे में घायल हुए। सबसे भीषण हादसा फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही गांव के समीप चार अक्तूबर 2023 की भोर में हुआ। ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कार के घुसने के कारण दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

दो बार शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास हुआ

29 जुलाई को दोषीपुरा इलाके में ताजिया जुलूस के दौरान शिया और सुन्नी समुदाय आपस में भिड़ गए और जमकर बवाल हुआ। प्रकरण को लेकर जैतपुरा थाने में 36 नामजद और 4000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह से पांच नवंबर 2023 की देर शाम संवेदनशील लाटभैरव मंदिर में आरती के दौरान पुजारी पर पथराव कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ आदमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन वह चिह्नित नहीं किए जा सके।

ज्ञानवापी में पहली बार सर्वे, मुख्तार को दो मामलों में सजा

वर्ष 2023 में वाराणसी की जिला अदालत के आदेश देशभर में सुर्खियों में रहे। जिला जज की अदालत के आदेश से ज्ञानवापी परिसर (सील वजूखाने को छोड़कर) में एएसआई ने सर्वे कर रिपोर्ट दाखिल की। इसके अलावा जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और धमकाने के मामले में साढ़े पांच साल की सजा सुनाई गई। वहीं, घोसी के बसपा सांसद अतुल राय गैंगस्टर एक्ट के मामले में बरी किए गए।

मां के शव के साथ साल भर से रह रहीं थी दो बेटियां

जिले में वर्ष 2023 में कुछ अजीबोगरीब घटनाएं भी हुईं। 29 नवंबर 2023 को लंका थाने की पुलिस को पता लगा कि मदरवा इलाके में दो बेटियां पल्लवी और वैष्णवी अपनी मां ऊषा के शव के साथ साल भर से घर में रह रही थीं। इससे पहले 25 अक्तूबर 2023 को चौक थाना के गोला गली, पटनी टोला में पिता किशोर वाही के शव के साथ बेटे सुमित वाही के घर में रहने का मामला सामने आया था। इसके अलावा इसी महीने की सात तारीख को देवनाथपुरा स्थित आंध्रा आश्रम के काशी कैलाश भवन के एक कमरे में आंध्र प्रदेश निवासी दंपती और उनके दो बेटों ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed