फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Y20 Summit in varanasi Foreign young guests overwhelmed by seeing super computer Param Shivay

Y20 Summit: सुपर कंप्यूटर 'परम शिवाय' और सारनाथ देख अभिभूत हुए विदेशी युवा मेहमान, वाई-20 का उद्घाटन कल

Thu, 17 Aug 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Aug 2023 10:54 PM IST
सार

 वाई20 (यूथ सम्मेलन) के लिए विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से वाराणसी आए युवा प्रतिभागियों ने गुरुवार को आईआईटी बीएचयू और सरनाथ का भ्रमण किया। वाई20 सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

विज्ञापन
Y20 Summit in varanasi Foreign young guests overwhelmed by seeing super computer Param Shivay
आईआईटी बीएचयू में विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी20 देशों के मंत्री समूह की बैठक से पहले तीन दिवसीय वाई20 (यूथ सम्मेलन) की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पहले दिन विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागियों ने आईआईटी बीएचयू का भ्रमण किया। शाम को बौद्ध की उपदेश स्थली का भ्रमण किया। इन सबके बीच आईआईटी बीएचयू के सुपर कंप्यूटिंग सेंटर में सुपर कंप्यूटर 'परम शिवाय' को देख युवा अभिभूत हो गए।

विज्ञापन


रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आईआईटी बीएचयू के छात्रों के बैंड की प्रस्तुति ने भी विदेशी मेहमानों को मुग्ध कर दिया। वाई20 सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से चार दिवसीय सम्मेलन में प्रमुख विशेषज्ञ, निर्णय निर्माता, जी20 देशों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि नॉलेज पार्टनर (आईआईएम रायपुर), अकादमिक भागीदार (विश्वविद्यालय/संस्थान) एक साथ आएंगे। इस दौरान पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्षों से जी20 देशों के युवा विशेषज्ञों, निर्णय निर्माताओं और युवा प्रतिनिधियों रूबरू कराया जाएगा। उन्हें एक मंच पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 500 युवा प्रतिनिधी आए वाराणसी

Y20 Summit in varanasi Foreign young guests overwhelmed by seeing super computer Param Shivay
सारनाथ जाते विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन जी-20 देशों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों से करीब 500 युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गुरुवार सुबह आईआईटी बीएचयू पहुंचे युवा प्रतिनिधियों ने सुपर कंप्यूटिंग सेंटर, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटल सेंटर और प्रिसिजन इंजीनियरिंग हब देखा। वहां की कार्य प्रणाली जानी। यहां आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों ने उन्हें सुपर कंप्यूटर परम शिवाय के बारे में बताया। बताया कि 833 टेराफ्लॉप क्षमता के परम शिवाय सुपर कंप्यूटर की मदद से महीनों में होने वाला शोध घंटों या मिनटों में पूरा हो जाता है। सुपर कंप्यूटिंग सेंटर ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान को आगे बढ़ा दिया है।

आईआईटी की विकास यात्रा से हुए रूबरू

Y20 Summit in varanasi Foreign young guests overwhelmed by seeing super computer Param Shivay
आईआईटी बीएचयू में विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विशेष सत्र में वाई20 के प्रतिनिधि आईआईटी बीएचयू की विकास यात्रा से भी रूबरू हुए। आईआईटी बीएचयू में लगातार विकसित हो रहे संस्थागत संरचना और भारत को मजबूत बनाने में तकनीकी शिक्षा के विस्तार और इससे जुड़ी उपलब्धियों को साझा किया गया। संस्थान में होने वाले शोध और नवाचार के साथ प्लेसमेंट, स्टार्टअप से भी युवा प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

बैंड की धुन के साथ गरबा और भांगड़ा पर थिरके युवा

Y20 Summit in varanasi Foreign young guests overwhelmed by seeing super computer Param Shivay
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आईआईटी बीएचयू के छात्रों की इंडियन और वेस्टर्न बैंड की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। युवा प्रतिनिधियों के स्वागत में गरबा और भांगड़ा भी हुआ। इस दौरान ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की भी प्रस्तुतियां हुईं। 
वाई20 के प्रतिभागियों ने भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ का भी भ्रमण किया। सारनाथ संग्रहालय में उन्होंने ऐतिहासिक शिलालेखों के साथ ही अशोक स्तंभ देखा। शाम को लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से उन्हें गौतम बुद्ध की जीवन यात्रा से परिचित कराया गया।

बीएचयू के स्वयंसेवकों ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने युवा प्रतिनिधियों का बाबतपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा एवं खेल मंत्रालय की सचिव मीता आर लोचन, क्षेत्रीय निदेशक एएस कबीर के साथ ही बीएचयू में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. आरएन मीना और डॉ. लालजी पाल रहे। एनएसएस बीएचयू की तरफ से 10 सदस्यीय दल भी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed