फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Post Day151 countries celebrate, why is it celebrated; Know- Interesting things related to World Post

विश्व डाक दिवस: 151 देश करते हैं सेलिब्रेट, क्यों मनाया जाता है; जानिए- विश्व डाक दिवस से जुड़ी रोचक बातें

Mon, 09 Oct 2023 03:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 09 Oct 2023 03:20 PM IST
सार

आज वर्ल्ड पोस्ट डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि आखिर इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई? स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना हुई थी। जिसके बाद इस दिन को मनाने के लिए प्रस्ताव जारी किया गया था। 
 

विज्ञापन
World Post Day151 countries celebrate, why is it celebrated; Know- Interesting things related to World Post
भारतीय डाक सेवा - फोटो : istock

विस्तार

हर साल नौ अक्तूबर को वर्ल्ड पोस्ट डे मनाया जाता है। पहले के समय में लोग अपनी बातों का आदान प्रदान करने के लिए चिट्ठियों का इस्तेमाल करते थे। संदेश पहुंचाने के लिए चिट्ठियां ही एकमात्र माध्यम हुआ करती थीं। जिसे सफल बनाने के लिए डाक विभाग की भूमिका अहम होती थी।

विज्ञापन

आज वर्ल्ड पोस्ट डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि आखिर इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई? स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना हुई थी। जिसके बाद इस दिन को मनाने के लिए प्रस्ताव जारी किया गया था। 
विज्ञापन


पिछले कई सालों से चिट्ठियों का चलन कम हो गया है। लोगों को डाक सेवा के महत्व को लेकर जागरूक करना ही इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद है। आज के टेक्नोलॉजी के जमाने में भी डाक की अहमियत को बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। हांलाकि डाक का इस्तेमाल अब कम हो गया है लेकिन आज भी कई संस्थाएं अपने ऑफिशियल काम के  लिए डाक पर भरोसा करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व डाक दिवस का इतिहास

9 अक्टूबर 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में एक यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) का गठन हुआ, जिसमें दुनिया के 22 देश शामिल थे। यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन डाक विभाग और पोस्टल सर्विसेज के लिए काम करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय संस्थान था। बाद में साल 1969 में जापान की राजधानी टोक्यो में यूपीयू का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में यूपीयू के के गठन दिवस यानी 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।
 

World Post Day151 countries celebrate, why is it celebrated; Know- Interesting things related to World Post
भारतीय डाक सेवा - फोटो : istock

विश्व डाक दिवस से जुड़ी रोचक जानकारियां
 

  • विश्व डाक दिवस मनाने के लिए हर साल एक नई थीम होती है। साल विश्व डाक दिवस 2022 की थीम 'पोस्ट फॉर प्लैनेट' है। इस थीम का उद्देश्य बढ़ते क्लाइमेट क्राइसिस से बचने के लिए और पृथ्वी की रक्षा के लिए डाक सेवा की भूमिका तय करना है।
  • दुनिया की लगभग 82 फीसदी आबादी को डाक के जरिए होम डिलीवरी की सुविधा मिलती है। 77 प्रतिशत लोग ऑनलाइन भी डाक सेवा का फायदा उठाते हैं। 


भारतीय डाक सेवा की रोचक बातें
 

  • दुनिया की पहली आधिकारिक एयरमेल उड़ान भारत से शुरू हुई थी।
  • 18 फरवरी 1911 को पहला आधिकारिक मेल किया गया था। एक फ्रांसीसी पायलट हेनरी पेक्वेट ने अपने हंबर बाइप्लेन पर एक बोरी भरकर डाक रखे थे। बोरी में लगभग 6 हजार कार्ड और पत्र थे। फ्लाइट की उड़ान भारत से शुरू हुई थी।
  • आजाद भारत में पहला आधिकारिक डाक टिकट 21 नवंबर 1947 को जारी किया गया।
  • ए डाक टिकट में 'जय हिंद' लिखा था और साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को दर्शाया गया।
  • जब देश आजाद हुआ, उस समय तक भारत में 23,344 डाकघर थे।
  • आज भारत विश्व का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed