फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Largest International Temples Convention & Expo in varanasi from 22 july

Varanasi: शिव की नगरी में आज से शुरू होगा दुनिया भर के मंदिर प्रमुखों का महासम्मेलन, संघ प्रमुख करेंगे उद्घाटन

Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
सार

वाराणसी में विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो होने जा रहा है। शनिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में इसका उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे।

विज्ञापन
World Largest International Temples Convention & Expo in varanasi from 22 july
वाराणसी पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में होगा। इसमें देश भर के 468 मंदिर प्रमुखों के साथ 41 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें 32 देश ऑनलाइन जुड़ेंगे और नौ देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान स्मार्ट टेंपल मिशन के साथ ही मंदिरों के लिए श्वेत पत्र भी जारी किया जाएगा। इसका उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में होंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी शुक्रवार को इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेंशन एंड एक्सपो के चेयरमैन व भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड व टेंपल कनेक्ट के संस्थापक गिरेश कुलकर्णी ने दी। पहले दिन के आयोजन के मुख्य अतिथि सरसंघचालक मोहन भागवत होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी शामिल होंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुस्लिम पक्ष को झटका, हिंदू पक्ष में खुशी की लहर, जानिए कब शुरू होगा ज्ञानवापी का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन धर्म के प्रतिनिधि भी लेंगे हिस्सा

तीन दिनों के आयोजन में 41 देशों के हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन धर्म के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें मंदिर की सुरक्षा, संरक्षण व निगरानी, फंड प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता और पवित्रता के साथ ही साथ साइबर हमलों से सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी का उपयोग और एक सुदृढ़ मंदिर समुदाय को बढ़ावा देने पर विमर्श होगा।

World Largest International Temples Convention & Expo in varanasi from 22 july
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में तीर्थयात्रियों के अनुभव के तहत भीड़ और कतार प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आधारभूत संरचना में विस्तार जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। गिरेश कुलकर्णी ने बताया कि तीन दिनों के महासम्मेलन के बाद सभी मंदिरों के लिए श्वेत पत्र जारी किया जाएगा और आने वाले भविष्य में देश भर के सभी मंदिरों को इससे जोड़ा जाएगा। वाराणसी के 150 मंदिरों के प्रतिनिधियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

मंदिरों के महासम्मेलन की सभी सीटें फुल

World Largest International Temples Convention & Expo in varanasi from 22 july
विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो - फोटो : सोशल मीडिया

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में 22 जुलाई से शुरू होने वाले मंदिरों के महासम्मेलन के लिए सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।  विश्व के सभी शीर्ष धर्मगुरु इस आयोजन में शामिल होंगे। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, कनाडा, मॉरीशस, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड समेत कई देशों के संत समाज और मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मंदिरों के 54 से अधिक वक्ता 32 से अधिक कार्यशालाओं को संबोधित करेंगे। तीन दिनों तक टेंपल मैनेजमेंट इकोसिस्टम पर मंथन होगा। सम्मेलन के लिए रुद्राक्ष की सभी 1200 सीटें फुल हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे; मामले की सुनवाई महज 67 दिन में पूरी, फैसले को हिंदू पक्ष क्यों बता रहा बड़ी जीत?

हर कार्यशाला की होगी अलग-अलग थीम

महासम्मेलन में अलग अलग विषयों पर कार्यशालाएं होंगी। इसमें बौद्धिक संपदा अधिकार, सांस्कृतिक संवर्धन, तीर्थयात्रियों की सुविधा व सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, ऑनलाइन आयोजन, वैश्विक स्तर तक मंदिरों की पहुंच और ठोस कचरा प्रबंधन पर मंथन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed