फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Health Day 2022 regular exercise and hygienic food is necessary to stay healthy this year theme by who

World Health Day 2022: बेहतर खानपान के साथ ही नियमित व्यायाम स्वस्थ रहने के लिए जरूरी, इस साल ये है थीम

Thu, 07 Apr 2022 02:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक  करने के उद्देश्य से सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस साल स्वास्थ्य दिवस की थीम आवर प्लैनेट-आवर हेल्थ यानी हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ है। 

विज्ञापन
World Health Day 2022 regular exercise and hygienic food is necessary to stay healthy this year theme by who
World Health Day - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। बेहतर खानपान के साथ ही नियमित व्यायाम और किसी भी बीमारी का पता लगने पर उसकी त्वरित जांच और इलाज भी जरूरी है। वाराणसी जिले में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाएं भी बढ़ी हैं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। जिले में कोरोना का एक भी मरीज कोविड अस्पताल में नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर मरीजों को परेशानी न हो, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। कोविड अस्पतालों में 2500 बेड सुरक्षित हैं। 23 जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक  करने के उद्देश्य से सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोरोना काल में बहुत सी चुनौतियां रहीं, जिसका डटकर सामना किया गया। दीनदयाल अस्पताल में 64 बेड और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 30-30 बेड के ऑक्सीजन युक्त पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन


बीएचयू में भी पीडियाट्रिक वार्ड है। बताया कि जिले में 100 फीसदी लोगों को पहली और 80 फीसदी को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अब तक 3.45 लाख आयुष्मान कार्ड बना चुके हैं। करीब 95,706 लाभार्थियों को योजना के तहत निशुल्क इलाज का लाभ मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा ग्रह-हमारा स्वास्थ्य है इस साल की थीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस साल स्वास्थ्य दिवस की थीम आवर प्लैनेट-आवर हेल्थ यानी हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ है। सीएमओ ने बताया कि इस थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके साथ ही पूरा देश विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत अमृत महोत्सव मना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed