फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World famous Manikarnika Ghat submerged, cremation on terrace, commissionerate police on alert

Varanasi: जलमग्न हुआ विश्वप्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट, छत पर हो रहा शवदाह, अलर्ट पर कमिश्नरेट पुलिस

Wed, 09 Aug 2023 11:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 09 Aug 2023 11:53 AM IST
सार

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कमिश्नरेट पुलिस सतर्क हो गई है। मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एजिलरसन ने दशाश्वमेध घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने जल पुलिस, एनडीआरएफ और पुलिस को निगरानी के साथ सतर्कता बरतने को कहा। इसके पूर्व उन्होंने मैदागिन से गोदौलिया तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

विज्ञापन
World famous Manikarnika Ghat submerged, cremation on terrace, commissionerate police on alert
मणिकर्णिका घाट पर गंगा में आए बाढ़ के कारण छत पर शव दाह हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। काशी के कई घाट जलमग्न हो गए हैं। विश्वप्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर भी पानी आ गया है। जिससे शवदाह में दिक्कत हो रही है। शवदाह का काम अब बाबा मसान नाथ की छत पर हाे रहा है। यहां पर भी चार से पांच घंटे की वेटिंग चल रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ का लिया जायजा

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कमिश्नरेट पुलिस सतर्क हो गई है। मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के. एजिलरसन ने दशाश्वमेध घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने जल पुलिस, एनडीआरएफ और पुलिस को निगरानी के साथ सतर्कता बरतने को कहा। इसके पूर्व उन्होंने मैदागिन से गोदौलिया तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी से कहा कि बाढ़ को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें और निगरानी करते रहें। गंगा में नौका संचालन बिल्कुल भी न हो। घाट किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। जल पुलिस और एनडीआरएफ मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed