फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman s skull and blood soaked sack found on canal bank in Mau

UP: नहर के किनारे महिला के लंबे बाल... खोपड़ी व खून से सनी बोरी मिली; मंजर देखकर कांप गए प्रत्यक्षदर्शी

Thu, 10 Oct 2024 11:08 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, इंदारा (मऊ)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदारा (मऊ) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Oct 2024 11:08 AM IST
सार

फोरेंसिक टीम खोपड़ी, बाल व एक प्लास्टिक की बोरी, रस्सी कब्जे में लेकर जांच के लिए लेकर गई। राहगीरों के अनुसार, पिछले 8-10 दिन से बदबू आ रही थी।

विज्ञापन
Woman s skull and blood soaked sack found on canal bank in Mau
UP Crime News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे इंदारा-जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग पर नहर किनारे महिला की खोपड़ी और खून से सनी बोरी मिली। सूचना पर पहुंची कोपागंज पुलिस छानबीन में जुटी रही।

विज्ञापन

इंदारा-जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग पर बुधवार की सुबह नौ बजे कुछ लड़के जा रहे थे। सड़क के किनारे से बदबू आने पर सभी नजर एक एक सिर पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर कोपागंज थाना नवल किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे एक खोपड़ी व नहर के किनारे महिला के लंबे बाल, खोपड़ी व खून से सनी बोरी मिली। देखने में लग रहा था कि बोरी में किसी महिला का सिर कटा शव बांधकर किसी ने नहर में फेंक दिया था। संभवत: उसे किसी जानवर ने नहर से बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम खोपड़ी, बाल व एक प्लास्टिक की बोरी, रस्सी कब्जे में लेकर जांच के लिए लेकर गई। राहगीरों के अनुसार, पिछले 8-10 दिन से बदबू आ रही थी।

थानाध्यक्ष कोपागंज नवल किशोर सिंह
नर कंकाल देखने में 20 से 25 दिन का लग रहा है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि नहर में बहकर कही से बोरी में खोपड़ी व बाल आया है। फोरेंसिक टीम इन्हें जांच के लिए लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed