फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies due to fake doctor medicine in varanasi young man condition critical

UP: कमर दर्द की दवा खाने के बाद महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर; ओझाई करने वाला झोलाछाप डॉक्टर फरार

Sat, 13 Jul 2024 09:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 09:58 PM IST
सार

Varanasi News: महिला की मौत और युवक के गंभीर हालत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के बाबत गांव वालों से जानकारी ली। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, बीमार युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के पति ने झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Woman dies due to fake doctor medicine in varanasi young man condition critical
मृतका की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरईगांव के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर में झोलाछाप डॉक्टर की दवा खाने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बताया डाक्टर शमशेर खान नामक व्यक्ति कुछ वर्षों से शंकरपुर में मकान बनवा कर रह रहा है। वह ओझाई व झाड़-फूंक का काम करने के साथ झोलाछाप डॉक्टर का भी काम करता है।

विज्ञापन


गांव की ही दलित बस्ती की महिला सुनीता (40) पत्नी गनेश प्रसाद तथा पड़ोसी सनोज पुत्र स्व. मूलचंद आरोपी के घर झाड़ू-पोछा व घरेलू काम करते थे। शुक्रवार को दोनों झोलाछाप डॉक्टर के घर काम पर गए थे। जहां सुनीता ने डॉक्टर से अपने कमर में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर डॉक्टर ने उसे कोई टैबलेट खिलाई। इसके बाद उसने सनोज को भी वहीं गोली यह कहकर खिलाई कि तुम काम करके थक गए हो फायदा करेगा। वहां से आने के बाद रात में 11 बजे सुनीता को उल्टी होने लगी। परेशान परिजनों ने शनिवार को उसे स्थानीय किसी अन्य डॉक्टर को दिखाया, लेकिन फायदा नहीं हुआ और दोपहर बाद दो बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे व्यक्ति सनोज को भी उल्टी होने लगी, हालत खराब देख उसके परिजन सीएचसी नरपतपुर ले गए। वहां उसे भर्ती कर लिया गया है और उपचार चल रहा है। 
उधर, ग्राम प्रधान मुन्ना यादव की सूचना पर थाना प्रभारी विद्याशंकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक जांच किया।


मृतका सुनीता के पति गनेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पत्नी की मौत झोलाछाप डॉक्टर की दवा से हुई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तथाकथित तांत्रिक व झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed