{"_id":"5fd1da5c24abfc7d6619631d","slug":"woman-dies-after-operation-family-members-jammed-body-on-on-highway-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हाईवे पर शव रखकर परिवार के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हाईवे पर शव रखकर परिवार के लोगों ने लगाया जाम
Thu, 10 Dec 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
रोड पर शव रखकर लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बाढुआ गोदाम बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी का ऑपरेशन होने के बाद महिला की बुधवार की शाम मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने गुरुवार को अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन से अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
मृत महिला सुकनी देवी(40) गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के देउरपुर गांव निवासी अनंत राजभर की पत्नी थी। महिला का 23 नवंबर को बढुआ गोदाम स्थित निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया गया था। बुधवार को पीड़िता की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन
परिजन उसे जब उसी नर्सिंग होम लेकर गए, तो उन्हें बीएचयू जाने को कहा गया। इस दौरान बुधवार की शाम पांच बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वाराणसी से शव लेकर घर आए परिजनों ने गुरुवार सुबह मऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजन चिकित्सक का लाइसेंस रद्द कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। साथ मुआवजा भी दिलाने की मांग कर रहे हैं। महिला के दो लड़के और दो लड़की हैं, सिर्फ एक लड़की की शादी हो पाई थी। सूचना पाकर मौके पर सिओ सिटी नरेश कुमार सिंह और सदर एसडीएम निरंकार सिंह पहुंच गए। जिनके आश्वासन के बाद शव को सड़क के किनारे कर मार्ग चालू कराया गया।