{"_id":"5f95611ff68efa596b6fbff7","slug":"woman-died-in-accident-return-from-laws-house-hit-by-dumper-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटे के साथ मायके से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में डंपर के नीचे आने से चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटे के साथ मायके से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में डंपर के नीचे आने से चली गई जान
Sun, 25 Oct 2020 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के रामपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बेटे के साथ बाइक पर मायके से घर लौट रही महिला डंपर के पिछले पहिए की नीचे आ गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी लालचन्द पाल की पत्नी अमृता(50) रविवार को पुत्र ओमप्रकाश के साथ अपने मायके भदोही से अपने घर बेलवां आ रही थी। रामपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास उसी दिशा में आ रही तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। पुत्र बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।