{"_id":"5f9559b9d8d79f726a76056c","slug":"woman-died-by-bite-snake-in-sonbhadra-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : महिला की दर्दनाक मौत, सांप के काटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : महिला की दर्दनाक मौत, सांप के काटने की आशंका
Sun, 25 Oct 2020 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Oct 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
snake park
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में शनिवार को शाम करीब पांच बजे एक महिला की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सामकुमारी(47) पत्नी नान्ही राम निवास चपकी अपने खेत में धान का बोझा बांध रही थी। इसी बीच कहीं से सर्प ने आकर उसे डस लिया। सर्प के डसते ही उसने चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर घर के लोग दौड़े। परिजनों ने उसे तत्काल धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन