फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman BDC saroja patel dies after cut off by train in varanasi dispute between husband and wife over money

वाराणसी: ट्रेन से कटकर महिला बीडीसी की मौत, पैसे को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद

Thu, 26 Aug 2021 12:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 Aug 2021 12:21 PM IST
सार

आशंका जताई गई है कि घरेलू कलह से आजिज आकर बीडीसी सरोजा पटेल  ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है। हालांकि परिजनों ने बताया कि सरोजा बृहस्पतिवार सुबह  घर से टहलने के लिए निकली थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन
Woman BDC saroja patel dies after cut off by train in varanasi dispute between husband and wife over money
ट्रेन से कटकर महिला बीडीसी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बहोरीपुर गांव की बीडीसी सरोजा पटेल (27) की बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन से कटकर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घरेलू कलह से आजिज आकर बीडीसी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।

विज्ञापन


मृतका को कोई संतान नहीं था। पैसे को लेकर अक्सर पति के साथ झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात भी पति के साथ विवाद हुआ था। किसी तरह से मामला शांत हुआ तो घर वाले सोने चले गए। इसके बाद बीडीसी सरोजा पटेल रात में ही किसी समय घर से निकल गई। बृहस्पतिवार सुबह बहोरीपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली।
विज्ञापन


टहलने पहुंचे लोगों ने परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई गई है कि घरेलू कलह से आजिज आकर बीडीसी ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी है। हालांकि परिजनों ने बताया कि सरोजा पटेल घर से टहलने के लिए निकली थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। फिलहाल पुलिस के पास मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के गांव के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे थे। महिला बीडीसी सरोजा सरोज पटेल की मौत की सूचना पर हरहुआ सेक्टर-दो के जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed