फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman ate poison with two child son and woman died in mau up

मऊ में सास के डांटने पर महिला ने दो बच्चों संग जहर खाकर जान दी,पति, सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Sun, 08 Nov 2020 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Woman ate poison with two child son and woman died in mau up
poison

मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भूपतनगर बरलाई गांव में रविवार की सुबह लगभग आठ बजे सास के डांटने पर महिला ने छह माह के बेटे, ढाई साल की बेटी के साथ सल्फास खाकर जान दे दी। मायके वालों की तहरीर पर पति, सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भूपतनगर बरलाई गांव निवासी संतोष ऑटो चालक है। थानाध्यक्ष दक्षिणटोला परमानंद मिश्र के अनुसार संतोष  का पत्नी अनामिका (25) से अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह भी विवाद हुआ। इसके बाद संतोष ऑटो लेकर गया। इसके बाद सास ने झगड़े को लेकर अनामिका को खूब डांटा।
विज्ञापन


सास से डांट खाने के बाद अनामिका छह माह के बेटे और ढाई साल की पुत्री अंशिका को लेकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर बच्चों को सल्फास खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों को कुछ शक हुआ तो उन्हाेंने दरवाजा पीटा, लेकिन नहीं खुला। दरवाजा तोड़ा गया तो तीनों कमरे में जमीन पर तड़प रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान पहले छह माह के बच्चे, फिर महिला और उसके बाद शाम को अंशिका की मौत हो गई। भाई राम प्रकाश निवासी बैजापुर की तहरीर पर अनामिका के पति संतोष, ससुर बृजेश और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष दक्षिणटोला परमानंद मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed