फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   woman ate poison with three children condition critical in Mau

यूपी: आर्थिक तंगी में महिला ने तीन बच्चों के साथ पी लिया कीटनाशक, एक बेटे और मां की हालत गंभीर

Fri, 17 Dec 2021 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Dec 2021 03:31 PM IST
सार

मऊ जिले के कंधेरी गांव की सरोजा (35) पत्नी स्व. हाफिज ने अपने तीन बच्चों को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। जबकि चौथा बच्चा वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने खुद भी कीटनाशक पी लिया।

विज्ञापन
woman ate poison with three children condition critical in Mau
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कीटनाशक पिलाकर खुद भी पी लिया। जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला के अनुसार, उसने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


कंधेरी गांव की सरोजा (35) पत्नी स्व. हाफिज ने छह वर्षीय पुत्र करिया, तीन वर्षीय पुत्र मोनू तथा डेढ़ वर्षीय नेहा को पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। जबकि चौथा बच्चा वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने खुद भी कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन


सरोजा के ससुर छटंकी ने बताया कि उनके पुत्र हाफिज की तीन माह पूर्व गाजीपुर में दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह मजदूरी कर परिवार का पेट भरता था। शुक्रवार की सुबह उन्हें पता चला कि सरोजा ने खुद के साथ बच्चों को भी जहर पिला दिया है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू और सरोजा की हालत गंभीर थी, लेकिन शाम तक सुधार हो गया। सरोजा ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed