{"_id":"09e5076716197f95b1b35ad584d5bae6","slug":"with-respect-to-laws-protecting-women-and-children-sutapa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं-बच्चों के सम्मान की रक्षा कानून की मदद से:सुतापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं-बच्चों के सम्मान की रक्षा कानून की मदद से:सुतापा
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Sat, 27 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ की महानिदेशक सुतापा सान्याल ने शुक्रवार को कहा कि कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता न होने की वजह से महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
कानून की मदद लेकर इनके सम्मान की रक्षा की जा सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत के आयोजित सम्मान समारोह में यह बातें उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समिति कक्ष में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन
इससे पहले विद्यापीठ की प्रथम महिला सुतापा नाग को विशिष्ट महिला सम्मान से नवाजा।
सुतापा ने आईपीसी और सीआरपीसी की उन धाराओं के बारे में विस्तार से बताया, जो खास तौर महिलाओं, बच्चों के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई है।
कहा कि ऐसी धाराओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वह अपराध करने वाले व्यक्ति को सजा दिला सकें।
यूनिसेफ के बाल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. आफताब अहमद ने कहा कि लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए समाज में सामुदायिक जागरूकता लाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पहल की जा सकती है। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि विद्यापीठ अब प्रत्येक वर्ष 26 फरवरी को विश्वविद्यालय की ओर से विशिष्ट महिला सम्मान प्रदान किया जाएगा।
अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार गौतम ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नलिनी श्याम कामिल ने किया। इस मौके पर प्रो. कल्पलता पांडेय, प्रो. मंजुला चतुर्वेदी, प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी, डॉ. शैला परवीन समेत तमाम लोग उपस्थित थे।