फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will win corona with medicines, this family defeats infection with yoga and routines

दवाइयों के साथ आत्मविश्वास दिलाएगा कोरोना से जीत, इस परिवार ने योगा और दिनचर्या से हराया संक्रमण को

Sun, 02 May 2021 11:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 11:13 PM IST
सार

 सही समय से कराएं जांच, करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन, घर पर ही पूर्ण रूप से हो जाएंगे स्वस्थ  

विज्ञापन
Will win corona with medicines, this family defeats infection with yoga and routines
डा. केके सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईश्वर की शक्ति में विश्वास एवं कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन ने एक आत्मविश्वास दिया और मेरा परिवार स्वस्थ्य हो गया। यदि आप भी सही समय से जांच कराकर प्रोटोकॉल के अनुसार दिनचर्या एवं  दवाइयों का समय से सेवन करेंगे और सकारात्मक रहेंगे तो आप कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद भी घर पर ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे।

विज्ञापन


यह कहना है महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय डॉ. केके सिंह का। उन्होंने बताया कि कोविड वॉरियर के रूप में काम करते हुए मैं भी इसका शिकार हुआ और मेरे संक्रमित होने के बाद मेरा पूरा परिवार संक्रमित हो गया। मुझे वैक्सीन लगने के कारण मेरे अंदर कोविड-19 के दुष्प्रभाव एवं लक्षण अत्यंत सीमित रूप में प्रकट हुए। मुझे हल्की सी हरारत हुई जिसे मैंने कार्य का अत्यधिक बोझ के कारण हुई थकान को समझा। इसके दो दिन बाद मेरी पत्नी को बुखार हुआ और बुखार होते ही मैंने समस्त परिवार की आरटीपीसीआर की जांच करवाई।

विज्ञापन

Will win corona with medicines, this family defeats infection with yoga and routines
demo pic

रिपोर्ट आने के पूर्व ही हम लोगों ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन शुरू कर दिया। जांच के दो दिन बाद जब हमारी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हम सभी ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं लेना प्रारंभ कर दिया एवं परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में ही आइसोलेट हो गए। जांच में मेरी माता जी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी किंतु उसके बाद भी मैंने उन्हें कोविड-19 की समस्त दवाइयां एवं दिनचर्या के अन्य कार्यों का अनुपालन कराया।

मैं यहां बताना चाहूंगा कि परिवार के कुछ सदस्यों को बुखार आया था एवं कुछ को स्वाद और गंध पता नहीं चल रही थी। दवाओं एवं दिनचर्या का परिणाम यह था कि किसी को भी ऑक्सीजन का लेवल 98 से नीचे नहीं गया और यदि कभी हम में से किसी का लेवल 98 से नीचे दिखाता था तो हम तुरंत ही गहरी गहरी सांस भरकर योग करना शुरू कर देते थे और दो मिनट के अंदर ही हमारा ऑक्सीजन लेवल पुन: 99 हो जाता था। ठीक 14 दिन बाद अपना पुन: टेस्ट कराया और हमारी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
  

Will win corona with medicines, this family defeats infection with yoga and routines
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुबह की शुरूआत धूप और योग से
डॉ. केके सिंह ने बताया कि हम सभी लोग सुबह छह बजे उठकर छत पर चले जाते थे। वहां पर दूरी बनाकर आधे घंटे टहलना। उसके बाद सुबह की धूप में आधे घंटे योगा। योगा में विशेष रूप से अनुलोम विलोम, कपालभाति एवं प्राणायाम महत्वपूर्ण था। इसके बाद लौंग, इलायची, अजवाइन, काली मिर्च, तेजपत्ता, दालचीनी, तुलसी एवं अदरक की चाय लेते थे। इसके पश्चात सभी लोग बारी-बारी से भाप लेते थे। इसके 15 मिनट बाद एक-एक कप गर्म पानी पीते थे। इसके आधे घंटे बाद समस्त लोग नारियल पानी पीते थे। लगभग 10 बजे हम सभी लोग हल्का नाश्ता करते थे।

2:30 बजे हम लोग सादा किंतु संपूर्ण भोजन करते थे। 5:30 बजे काढ़ा, फिर भाप और रात 9 बजे भोजन किया जाता था। इसके पश्चात 9:30 बजे हल्दी वाला दूध पीते थे। इस पूरी दिनचर्या के दौरान परिवार के प्रत्येक सदस्य आपस में सकारात्मक विचार विमर्श करते थे। हम सभी को ईश्वर की शक्ति में विश्वास एवं कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन ने एक आत्मविश्वास दिया था कि हम सभी स्वस्थ हो जाएंगे। मैं आप सभी लोगों को इस बात का विश्वास दिलाना चाहूंगा कि यदि आप सही समय से जांच करा कर उपर्युक्त दिनचर्या एवं  कोविड 19 की दवाइयों का समय से प्रयोग करेंगे एवं सकारात्मक रहेंगे तो घर पर ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed