फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will surgery in beating heart, 'll get rid of a heart attack

धड़कते दिल में करेंगे सर्जरी हार्ट अटैक से दिलाएंगे निजात

Tue, 30 Dec 2014 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 30 Dec 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
Will surgery in beating heart, 'll get rid of a heart attack
दिल धड़कता रहेगा और डॉक्टर आपरेशन करके धमनियों की रुकावट खत्म कर देंगे। आपरेशन के दौरान दिल की रफ्तार को बनाए रखने के लिए किसी बाहरी उपकरण की जरूरत नहीं होगी। बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के हृदय शल्य विभाग (कार्डियो वैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी) ने अलविदा होते इस वर्ष में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ऑफ पंप बाईपास सर्जरी (धड़कते दिल में आपरेशन) की गई है। पहले इस तरह के आपरेशन के लिए अन्य शहरों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाना पड़ता था। इससे इलाज का खर्च तो बढ़ता ही था, मरीज को काफी दिनों तक इंतजार भी करना पड़ता था।
विज्ञापन


हृदय शल्य विभाग के  एमरेटस प्रोफेसर टीके लहरी के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम नेे तीन दिसंबर को रामलखन नामक 52 वर्षीय मरीज की आफ पंप सर्जरी की। आपरेशन पूरी तरह से सफल रहा और मरीज स्वस्थ है। आपरेशन करने वाली टीम में विभागाध्यक्ष प्रो. दमयंती अग्रवाल, प्रो. एके माथुर, डॉ. मुकेश कुमावत भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कुमावत के अनुसार हृदय में खून की सप्लाई करने वाली धमनियां अवरुद्ध या सिकुड़ जाती हैं तो मरीज को हृदय में दर्द और हृदय घात का खतरा हो जाता है। ऐसे में आपरेशन करके धमनी को दुरुस्त करना पड़ता है, जिसे बाईपास सर्जरी कहते हैं। इस तरह का आपरेशन दो तरीके से किया जा सकता है।


एक में आपरेशन के दौरान हृदय में कृत्रिम तरीके से पंप करके ब्लड सप्लाई की जाती है। इसे आन पंप सर्जरी कहते हैं जबकि दूसरे आफ  पंप विधि में हृदय की धड़कन चालू रखते हुए आपरेशन किया जाता है। दूसरी पद्धति ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है और इसमें खर्च भी कम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed