{"_id":"6131eca78ebc3e6be87d8907","slug":"wild-boar-wreaks-havoc-in-the-varanasi-village-attacked-and-injure-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गांवों में जंगली सुअर ने मचाया कहर, हमला कर 10 लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गांवों में जंगली सुअर ने मचाया कहर, हमला कर 10 लोगों को किया घायल
Fri, 03 Sep 2021 03:07 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:07 PM IST
सार
चोलापुर के हाजीपुर और गड़सरा गांव में पहुंचकर लोगों पर सुअर ने हमला बोल दिया। देखते ही देखते सुअर के हमले में दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस, स्वास्थ्य और वन विभाग की टीम पहुंच गई। आनन फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली सुअर ने कहर बरपाया। चोलापुर के हाजीपुर और गड़सरा गांव में पहुंचकर लोगों पर सुअर ने हमला बोल दिया। देखते ही देखते सुअर के हमले में दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस, स्वास्थ्य और वन विभाग की टीम पहुंच गई। आनन फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हाजीपुर और गड़सरा गांव में सुअर के डर से काफी समय से लोग भयभीत हैं। शुक्रवार को जैसे ही सुअर जंगल की ओर से गांव पहुंचा कि अधिकांश घरों के दरवाजे बंद हो गए। इसी बीच कुछ लोगों को जंगली सुअर ने दौड़ा लिया। जंगली सुअर ने हमला कर गांव के 10 लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायलों में डब्ल्यू (45), सूबेदार (50), राधिका (30), नन्हकी देवी (60), राम खेड़ा (50), मोनू (20), जग्गू (40), बबलू सोनकर (30), गुड्डू सोनकर (32), नत्थू सोनकर (50) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ और लोग भी भागते समय गिरकर चोटिल हुए हैं। कई लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां लोगों की स्थिति गंभीर है। वहीं कुछ घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लोगों ने जिलाधिकारी कंट्रोल रूम, पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस फोर्स के साथ वन विभाग के लोग ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन जंगली सुअर गांव में आकर हमला करते हैं। महिला और बच्चे सुअर के उत्पात से भयभीत हैं। लोग घरों से बाहर निकलना बंद कर दिए हैं।