{"_id":"651a459cd73c65c1870e58e5","slug":"wife-seeing-husband-with-another-woman-she-lost-her-temper-and-beat-him-up-in-varanasi-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कार में दूसरी महिला के साथ था पति, बेटी के साथ बाजार आई पत्नी ने देखकर खोया आपा, बीच सड़क जमकर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार में दूसरी महिला के साथ था पति, बेटी के साथ बाजार आई पत्नी ने देखकर खोया आपा, बीच सड़क जमकर हुआ बवाल
Mon, 02 Oct 2023 09:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Oct 2023 09:53 AM IST
सार
वाराणसी के रामनगर में एक महिला ने अपने पति को कार में दूसरी महिला के साथ देख लिया। महिला ने आपा खो दिया और पति को सरेराह पीटा। इस दौरान बीच सड़क जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रामनगर के कस्बा स्थित किला रोड पर रविवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला एक पुरुष को पीटने लगी। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया। बाद में स्पष्ट हुआ कि पुरुष को पीटने वाली महिला उसकी पत्नी है।
पति को दूसरी महिला के साथ कार में देख कर वह उसे सरेराह पीट रही थी। रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला एक युवक अपनी कार में एक महिला को बैठाकर किला की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बेटी के साथ बाजार में सब्जी लेने आई उसकी पत्नी की नजर कार पर पड़ी।
कार एक बैंक के पास रुकी तो उससे एक महिला उतरकर गली में चली गई। महिला कार के पास पहुंची और अपने पति से कहासुनी शुरू कर दी। पिटाई के बीच ही युवक अपनी पत्नी को धकेल कर कार स्टार्ट कर लंका की ओर भाग निकला। कार का गेट पकड़ कर उसकी पत्नी कुछ दूरी तक दौड़ी। कार की रफ्तार तेज होने पर वह रुक गई।