फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   whole area of bhu being enabled with wi fi in next two month

नए सत्र में बीएचयू के छात्र-छात्राओं को मिलेगी नई सौगात,जानिए क्या

Wed, 03 May 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 03 May 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
whole area of bhu being enabled with wi fi in next two month
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : file
नए सत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नई सौगात मिलने जा रही है। जुलाई में जब शैक्षणिक सत्र का आगाज होगा, तब तक पूरा कैंपस वाई-फाई हो चुका होगा। देश भर से बीएचयू में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी इंटरनेट से लैस होंगे।
विज्ञापन


न सिर्फ विद्यार्थी, बीएचयू के प्रोफेसर व कर्मचारी मुफ्त इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। जी हां, बीएचयू में 56 करोड़ की लागत से ‘कैंपस कनेक्ट’ योजना मूर्त रूप लेने को है। दो महीने में 1300 एकड़ का बीएचयू कैंपस पूरी तरह से वाई-फाई हो जाएगा। 
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एनआईसीएसआई के साथ हुए एमओयू के तहत 39 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कैंपस कनेक्ट योजना शुरू की जानी है। बीएचयू में कैंपस कनेक्ट योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय जयंती पर 25 दिसंबर 2014 में स्वतंत्रता भवन में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले शैक्षणिक सत्र में ये मूर्त रूप लेने जा रही है। फरवरी 2017 में कैंपस कनेक्ट प्रोजेक्ट के तहत कैंपस में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम शुरू हुआ था। करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने बताया कि दो महीने में ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।


आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलने लगेगा। विद्यार्थी अपने हॉस्टल, विभाग कहीं से भी सर्फिगिं कर सकेंगे। 

कैंपस कनेक्ट के अंतर्गत कैंपस के सभी संकाय, संस्थान, हॉस्टल व आवासीय कालोनियों में इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी। स्पीड 100 एमबीपीएस की होगी।

इंटरनेट के अलावा छात्र-छात्राएं व शिक्षक कैंपस कनेक्ट से ऑनलाइन जर्नल एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, कर्मचारियों को लॉग इन व पासवर्ड उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed