फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   While teaching tuition, two and a half lakhs were flown in to take information from parents about the child's account

वाराणसी: ट्यूशन पढ़ाने के दौरान बच्चे से मां-बाप के खाते की जानकारी लेकर उड़ाए ढाई लाख,सात पर मुकदमा दर्ज 

Tue, 22 Dec 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 22 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
While teaching tuition, two and a half lakhs were flown in to take information from parents about the child's account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नन्हे तीरंदाज को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसे और उसकी मां को गुमराह करके एक युवक ने तीरंदाज के पिता के बैंक खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गाजीपुर के गहमर क्षेत्र के मगरखाई के मूल निवासी और वाराणसी के लक्ष्मीपुरा घौसाबाद में रहने वाले अरविंद सिंह के अनुसार वह यहां रहकर घर के बच्चों को पढ़ाते हैं। अर्दली बाजार स्थित मीट शॉप में कार्यरत चंदौली के सकलडीहा का हर्ष सिंह सम्राट उनके 10 वर्षीय भतीजे तीरंदाज शिवांश सिंह छोटू को पढ़ाने घर आता था।
विज्ञापन


आरोप है कि शिवांश को बहला-फुसलाकर हर्ष और उसकी मां सुनीता सिंह ने शिवांश के पिता और मां के गहमर स्थित यूबीआई के खाते की जानकारी लेकर ढाई लाख रुपये निकाल लिए। हर्ष की इस करतूत में राघव उर्फ राघवेंद्र, राहुल शुक्ला, सुभाष, अजीत और अनुज ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजी की जानकारी होने पर हर्ष और उसकी मां से शिकायत की गई तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अरविंद सिंह की तहरीर पर सभी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed