फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When SSP's wife reached the government hospital to treat her son, there was a stir in varanasi

बेटे के इलाज को एसएसपी की पत्नी जब पहुंची सरकारी अस्पताल तो मचा हड़कंप  

Sun, 24 Nov 2019 02:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
When SSP's wife reached the government hospital to treat her son, there was a stir in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

शासन प्रशासन की ओर से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए भले ही अनगिनत योजनाएं चलाईं जा रही हों, करोड़ों रुपये भी बजट के रूप में खर्च किए जा रहे हों, पर सारी कवायद का स्याह पहलू अभी भी यह है कि सरकारी अस्पतालों के प्रति जो नकारात्मक धारणा लोंगों के मन में सालों से बनी है, उसमें कोई खास परिवर्तन नहीं आया है।

विज्ञापन


शायद इसकी एक वजह यह भी है जब तक खुद सरकार में कार्यरत आम से खास अधिकारी और कर्मचारी खुद और अपने परिवार के लिए सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के उपयोग पर विश्वास नहीं करना। इस कारण आम जनता भी सरकारी अस्पतालों में जाने से कतराती है।
विज्ञापन


लेकिन सरकारी अमले में उच्च पदों पर बैठे अधिकारी और उनके परिजन इस नकरात्मकता को खत्म करने के लिए कदम आगे बढ़ा भी रहे हैं। पर सोच अब भी वही है कि डीएम-एसएसपी रैंक के अधिकारी अमूमन सरकारी अस्पतालों में परिजनों के इलाज को नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की पत्नी ने शनिवार को इस मिथक को तोड़ दिया। बच्चे की तबीयत खराब होने पर शनिवार की दोपहर एसएसपी की पत्नी जिला अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय पहुंची तो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा गया। तत्काल एमएस डॉ. आरके यादव पहुंच गए। बच्चे को वायरल की शिकायत पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष तिवारी की ओपीडी में दिखाया गया। पूरे अस्पताल परिसर में यह चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed