{"_id":"6460638098f03cba150abd66","slug":"weather-update-varanasi-strong-sunlight-temperature-crossed-40-degrees-within-three-days-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: बनारस में तेज धूप ने छुड़ाया पसीना, तीन दिन के अंदर 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: बनारस में तेज धूप ने छुड़ाया पसीना, तीन दिन के अंदर 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
Sun, 14 May 2023 09:58 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 09:58 AM IST
सार
वाराणसी में गर्मी अपना कहर बपरा रही है। हाल कुछ ऐसा है कि सुबह से शाम तक कड़ी धूप लोगों को झुलसा रही है। तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि तीन चार दिन गर्म हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मई की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई थी। हालांकि अब प्रचंड गर्मी और तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। रविवार सुबह से आसमान साफ है और तेज धूप निकली हुई है। सुबह 9 बजे पारा 36 डिग्री के पास रहा।
विज्ञापन
तेज गर्मी के कारण जो गंगा घाट पर्यटकों से गुलजार थे वहां पर भी धूप का असर देखने को मिल रहा है। इसस पहले शनिवार को दोपहर में तीखी धूप और गर्म हवा से राह चलना मुश्किल हो गया। अन्य दिनों की तुलना में गर्मी भी अधिक लग रही थी। हवा ऐसी चल रही थी जिससे कि पैदल के साथ ही दो पहिया वाहन और साइकल से चलने में भी असुविधा हुई।
विज्ञापन
शाम को छह बजे के बाद किसी तरह लोगों ने धूप से तो राहत महसूस की लेकिन गर्मी जस की तस रही। हालांकि जिस तरह गर्म हवाएं चल रही थी, वह अन्य दिनों की तुलना में भी कुछ ज्यादा ही रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा और सपा को छोड़ सभी नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि तीन चार दिन गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।