फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update varanasi rain latest news Due to moist winds weather changed in Purvanchal light cold in atmosphere

वाराणसी: नम हवाओं के कारण पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला, वातावरण में घुलने लगी गुलाबी ठंड

Fri, 01 Oct 2021 09:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 09:56 AM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादलों का घेरा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को दोपहर बाद से लेकर रात तक बूंदाबांदी भी कई इलाकों में हुई।

विज्ञापन
weather update varanasi rain latest news  Due to moist winds weather changed in Purvanchal light cold  in atmosphere
पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का रुख बदलाव की ओर होने के साथ ही वातावरण में अब सुबह ठंडक का असर घुलने लगा है। तीन चार दिनों से तेज धूप, उमस के बाद बृहस्पतिवार से वाराणसी में मौसम में बदलाव आया है। दोपहर बाद और रात में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादलों का घेरा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को दोपहर बाद से लेकर रात तक बूंदाबांदी भी कई इलाकों में हुई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।  हालांकि दोपहर बाद धूप जरूर हुई लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से उसका असर कम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के  अनुसार पश्चिमी बंगाल से आ रही नम हवाओं की वजह से दक्षिणी बिहार, झारखंड पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन


इस वजह से वाराणसी और आसपास के जिलों में दो दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इधर मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी कमी देखने को मिली। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गुलाबी ठंड का असर ज्यादा होगा और बूंदाबांदी के बीच तापमान और भी नीचे आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed