फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Varanasi Due to indifference of monsoon situation in September is like Jun problems increased

Weather Update: मॉनसून की बेरुखी से सितंबर में जून जैसा हाल, वाराणसी में उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी

Mon, 18 Sep 2023 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Sep 2023 10:35 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सोमवार सुबह की शुरुआत नम हवाओं से हुई। मगरस  धूप निकलने के बाद गर्मी का अहसास होने लगा। मॉनसून की बेरुखी से सितंबर में जून सरीखा मौसम है। उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Weather Update Varanasi Due to indifference of monsoon situation in September is like Jun  problems increased
तेज धूप व गर्मी से परेशान पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सोमवार सुबह की शुरुआत नम हवाओं से हुई। धूप निकलने के बाद गर्मी का अहसास होने लगा। मॉनसून की बेरुखी से सितंबर में जून सरीखा मौसम है। तीखी धूप और हवा की मंद गति के चलते उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ गई है। लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है।

विज्ञापन


रविवार को पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से अधिक है।  हालांकि रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। देर शाम तक लोग बारिश की संभावना जताते रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बरकरार है। इस वजह से मंगलवार तक मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस बीच तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed