Weather: पूर्वांचल के कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी में प्रभावी निम्न दबाव क्षेत्र अगले तीन दिनों तक भदोही समेत पूर्वांचल के कई जिलों में कहर बरपाएगा। आगामी 24 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के बीच भारी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली की संभावना है। इसके मद्देनजर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आकाशीय बिजली से बचने के लिए मोबाइल में दामिनी एप इंस्टॉल करने की सलाह दी है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 20 सितंबर को प्रभावी निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम और उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। 24 सितंबर तक इसके मध्यप्रदेश के इर्द गिर्द ही घूमते रहने की संभावना है। इसका प्रभाव भदोही जनपद में हल्की से मध्यम वर्षा के रूप में कुछ स्थानों पर दिखाई देगा। इस बीच वज्रपात की घटना भी हो सकती है।
आकाशीय बिजली की गतिविधि प्राप्त करने के लिए किसानों को दामिनी एप डाउनलोड करना चाहिए। कहा कि आगामी दिनों में बादल युक्त मौसम होने से अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। इन दिनों आर्द्रता रात में 90 प्रतिशत और दिन में लगभग 65 प्रतिशत रहेगी। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व रहने के साथ 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। संभावित डिप्रेशन से उम्मीद है कि जून से सितंबर के बीच चार महीनों के इस मानसून सीजन की विदाई भी झमाझम बारिश के साथ हो सकती है।
सिंचाई और दवाओं का छिड़काव अभी न करें
मौसम विभाग की घोषणा यह भी है कि एक से दो अक्तूबर तक मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से वापसी कर सकता है। बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को किसी भी फसल में सिंचाई नहीं करनी चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार के कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को 25 सितंबर तक स्थगित रखें। ताकि इनके नुकसान से बचा जा सके। साथ ही टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन जैसी सब्जी वाली फसलों की नर्सरी की रोपाई 25 सितंबर के बाद करें।