फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Pre monsoon rain expected in first week of June in varanasi temperature decreased by two degrees Celsius

Varanasi Weather Update: जून के पहले सप्ताह प्री मानसून की बारिश के आसार, दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान

Sun, 29 May 2022 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 11:04 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिस तरह मानसून की सक्रियता दिख रही है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस बार न केवल समय से आनसून आएगा बल्कि बारिश भी अच्छी होगी। 

विज्ञापन
Weather Update Pre monsoon rain expected in first week of June in varanasi temperature decreased by two degrees Celsius
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तेज धूप और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार मानसून तय समय यानी 20 जून तक बनारस में आ जाएगा लेकिन प्री मानसून की बारिश का असर जून के पहले सप्ताह से ही देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिस तरह मानसून की सक्रियता दिख रही है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस बार न केवल समय से आनसून आएगा बल्कि बारिश भी अच्छी होगी।

विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार रात में आंधी, बारिश के बाद शनिवार को दिन में धूप थोड़ी तीखी जरूर रही लेकिन बादलों की आवाजाही और नम हवाओं के चलने की वजह से उसका असर कम दिखा। साथ ही तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ।  रात में ठंडी हवाएं चलती रही।  शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शनिवार को 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 की जगह 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 अगले दो दिन तक तेज हवा संग बारिश के भी आसार
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अगले दो दिन में मानसून केरल तट के पास पहुंचने वाला है, इसके बाद से ही उसका असर दिखने लगेगा। बनारस में झारखंड, सोनभद्र के रास्ते मानसून आता है। इस बार प्री मानसून की बारिश जून के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। फिलहाल अगले दो दिन तक तेज हवा संग बारिश के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में बिजली बाधित, तीन पर बिजली चोरी का मुकदमा

वाराणसी शहर के कई इलाकों में शनिवार को बिजली बाधित रही। रामनगर उपकेंद्र के चारों फीडर रात दो बजे बंद हो गए। जीवनाथपुर और साहूपुरी उपकेंद्र से ब्रेकडाउन होने पर 11 घंटे के बाद दोपहर एक बजे सारे फीडर नार्मल हुए।  साहूपुरी ओवरलोड होने के चलते पिछले 15 दिनों से जीवनाथपुर से रामनगर टाउन हाल को बिजली मिल रही थी।

आंधी के चलते जीवनाथपुर की लाइन बैठ गई। साहूपुरी से लोड लिया तो स्विच यार्ड में लगे ओवरहेड में दो बार ब्लास्ट हो गया। इस पर दोनों उपकेंद्र ने लाइन को ब्रेकडाउन में डाल दिया। मैदागिन, मछोदरी, टाउनहाल, कबीरचौरा आदि इलाके उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्ले में एक से दो घंटे तक बिजली गुल रही।

132 केवी कैंट और राजातालाब की मेन लाइन बंद होने से लोहता उपकेंद्र के सभी फीडर घंटों बंद रहे। तरना उपकेंद्र का पिसोर फीडर नौ घंटा बंद रहा। आंधी के चलते यहां कई तार टूटकर गिर गए थे। रात डेढ़ बजे शुरू हुआ मरम्मत कार्य सुबह 10 बजे समाप्त हुआ।  

शंकुलधारा में आंधी से आजाद नगर और विरोदोपुर में आधे घंटे तक बिजली बाधित रही। यहां तार पर पेड़ गिए गए थे। भेलूपुर उपकेंद्र के सिद्धिगिरीबाग में एलटी तार टूटकर गिर गया था। इससे यहां एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उधर भवानीपुर में सुबह छापेमारी में तीन लोगों को कटिया डालकर बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed