फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weather Update: Clouds in the sky in Purvanchal including Varanasi, there is a possibility of heavy rain even today

मौसम अपडेट: वाराणसी समेत पूर्वांचल में आसमान में छाए बादल, मिर्जापुर में बिजली गिरने से किसान सुलझा

Tue, 15 Jun 2021 11:04 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 15 Jun 2021 11:04 AM IST
सार

सोमवार को मानसून की पहली बारिश झमाझम हुई। देर रात तक हुई तेज बारिश से मौसम खुशनुमा बना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अभी तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।   

विज्ञापन
Weather Update: Clouds in the sky in Purvanchal including Varanasi, there is a possibility of heavy rain even today
अस्सी घाट पर सोमवार को झमाझम बारिश के बीच मौसम का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जनपदों में सोमवार को तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह बादल छाए हैं। देर रात तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आज भी तेज बारिश होगी। अभी तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। वहीं मिर्जापुर में बारिश के बीच बिजली गिरने से किसान झुलस गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन


मिर्जापुर के हलिया में सोमवार की देर रात गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान धान की नर्सरी की रखवाली करने गया 32 वर्षीय किसान बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन परिजनों ने एंबुलेंस सेवा पर फोन कर किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से झुलसे किसान का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के बारीपुर बरबसा गांव निवासी देवमूरत दुबे सोमवार देर शाम को अपने घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित खेत में धान की डाली गई नर्सरी की मवेशियों से रखवाली के लिए गया था। देर रात गरज चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आ कर देवमूरत गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गए। खेतों की रखवाली करने गए गांव के अन्य किसानों ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी। आनन-फानन परिजनों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे किसान का उपचार किया जा रहा है, हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी होगी तेज बरसात 

Weather Update: Clouds in the sky in Purvanchal including Varanasi, there is a possibility of heavy rain even today
सोमवार को हुई तेज बारिश से लंका भोगाबीर में सड़क पर हो गया था जल जमाव। - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता की वजह से अभी मंगलवार को भी तेज बारिश होगी। अब इस तरह का मौसम पूरे सप्ताह बना रहेगा। अभी तीन चार दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और हल्की से तेज बारिश भी होती रहेगी। आमतौर पर 15 से 20 जून के बीच आने वाला मानसून इस बार समय से पहले आ गया है।

पूर्वांचल में इसकी सक्रियता भी अधिक है। मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी है। घने बादल तेज बारिश की ओर संकेत दे रहे हैं। नम हवा भी चलने से लोगों को गर्मी से राहत है। हालांकि बाहर हल्की उमस का असर भी है।

मानसून की पहली बरसात ने खोली नगर निगम की पोल

वाराणसी में सोमवार को मानसून की पहली बरसात ने ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी थी। दोपहर बाद शुरू हुई बरसात देर रात तक होती रही। इससे जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं जगह-जगह जलभराव से लोगों को मुश्किलें भी झेलनी पड़ी। शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर कहीं पानी भर गया तो कहीं कीचड़ से लोग गिरते-गिरते बचे। शहरी इलाकों में जलभराव ज्यादा होने के कारण वाहन बंद हो गए और लोगों को वाहनों को धक्का देना पड़ा। बसरात का पानी निचले इलाकों में अभी भी भरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed