{"_id":"65124fbb7601bc64c204a456","slug":"weather-patterns-changed-due-to-rain-in-varanasi-relief-from-heat-but-water-level-of-ganga-rises-again-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गर्मी से राहत, लेकिन इस आफत ने बढ़ाई लोगों की धुकधुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गर्मी से राहत, लेकिन इस आफत ने बढ़ाई लोगों की धुकधुकी
Tue, 26 Sep 2023 08:58 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 26 Sep 2023 08:58 AM IST
सार
Varanasi Weather News: मंगलवार को भी जिले में बादल छाए रहे और बारिश से तापमान में गिरावट आई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी में सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश समेत पूर्वांचल में मौसम पल-पल बदल रहा है। पिछले एक हफ्ते से वाराणसी में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी जिले में बादल छाए रहे और बारिश से तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुछ दिनों तक होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूर्वांचल में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। जिसके चलते अगले दो-तीन दिनों तक बारिश के आसार दिख रहे हैं।
बता दें कि वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे, बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली।
Trending Videos
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी
- फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, 65.16 मीटर पहुंचा
चार दिन बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जलस्तर 65.16 मीटर रहा है। जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दिन भर पानी स्थिर था, लेकिन मध्य रात्रि के बाद बढ़ने लगा। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है।