फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather news: Dense fog in Varanasi, no respite from cold, minimum temperature reaches 3.5 degree

Weather news: वाराणसी में छाया घना कोहरा, सर्दी से भी राहत नहीं, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंचा

Tue, 10 Jan 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 10 Jan 2023 10:20 AM IST
सार

पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण ही ठंड के तेवर और तल्ख हो गए हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को भी सुबह में हवा में नमी अधिक रही।

विज्ञापन
Weather news: Dense fog in Varanasi, no respite from cold, minimum temperature reaches 3.5 degree
वाराणसी में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की ठंड कंपा रही है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सामान्य से काफी नीचे आ गया। तो मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। सुबह से ही घने कोहरे की चादर छायी रही। इसी का नतीजा रहा कि गलन अधिक लग रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड का सितम बरकरार रहेगा।  घना कोहरा भी छाया रहेगा।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण ही ठंड के तेवर और तल्ख हो गए हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को भी सुबह में हवा में नमी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार अभी शीतलहरी का मौसम बना रहेगा। तापमान में और कमी के आसार हैं। 
विज्ञापन

Weather news: Dense fog in Varanasi, no respite from cold, minimum temperature reaches 3.5 degree
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

पिछले 24 घंटे के दौरान ही तापमान में .3 डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई। गत रविवार को यही पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस था। ठीक यही हाल दिन के ठंड का रहा है। जो अधिकतम पारा रविवार को 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वह लुढ़ककर सोमवार को 15, 1 डिग्री हो गया। यह तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में धूप हुई, लेकिन गलन भरी हवाओं ने राहत की सांस नहीं लेने दी। दिनभर कंपकंपी छूटती रही। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। इससे रूह तक कांप उठी।  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पछुआ हवाओं की गति करीब 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे रही है। 

 जिस तरह से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है, इस वजह से ठंड अभी और पड़ने की संभावना है। तापमान में भी कमी होने के आसार हैं। 
एसएन पांडेय, मौसम वैज्ञानिक 

 कोहरे ने बिगाड़ा एक्यूआई, येलो जोन में बनारस
 कोहरे के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी खराब हो गया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 102 तक पहुंच गया। इससे पूरा शहर लंबे समय के बाद येलो जोन में पहुंच गया। अर्दली बाजार का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित रहा। इसका एक्यूआई 117, मलदहिया का एक्यूआई 108, भेलूपुरा का एक्यूआई 99 और बीएचयू का एक्यूआई 83 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed